फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Bullion traders suspect the recent death of the son

सराफा कारोबारी के पुत्र की संदिग्ध हाल में मौत

Mon, 16 Nov 2015 11:53 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला बलिया
ब्यूरो/ अमर उजाला बलिया Updated Mon, 16 Nov 2015 11:53 PM IST
विज्ञापन
Bullion traders suspect the recent death of the son
नगर के प्रतिष्ठित सराफा कारोबारी के पुत्र का शव रविवार की शाम को उसके कमरे में संदिग्ध हाल में मिला। पास में उसकी लाइसेंसी पिस्टल भी पड़ी थी। पुलिस प्रथम दृष्टया इसे आत्महत्या मान रही है।
विज्ञापन



नगरा बाजार निवासी जयप्रकाश सेठ की बाजार में प्रकाश स्वर्णकला केंद्र नाम की दूकान है। वहां से 50 मीटर दूर उनका घर भी है। उनका छोटा बेटा राघवेंद्र सेठ (35) देर रात तक अपने कमरे में टीवी देख रहा था।
विज्ञापन



रविवार की सुबह उसकी पत्नी ने अपने मायके बेल्थरारोड से उसे कई बार फोन किया। फोन रिसीव नहीं होने पर रविवार की शाम को उसने अपने ससुर को इसकी जानकारी दी। परिवारवालों ने उसके कमरे का दरवाजा खटखटाया और कई बार आवाज दी पर अंदर से कोई प्रतिक्रिया न मिलने पर घरवालों ने खिड़की तोड़ दी।
विज्ञापन
विज्ञापन



अंदर देखा तो बिस्तर पर राघवेंद्र का खून से लथपथ शव पड़ा था। वहीं पास में उसकी लाइसेंसी पिस्टल भी थी और टीवी चल रहा था। पुत्र का शव देख मां बाप स्तब्ध हो गए। घर में कोहराम मच गया।



बाद में पुलिस शव को कब्जे में ले लिया। नगरा एसओ कंचन बहादुर सिंह का कहना है कि मामला आत्महत्या का लगता है। गोली राघवेंद्र की कनपटी पर लगी थी।


सीओ रसड़ा श्री राम ने कहा, मामला आत्महत्या का लग रहा है। मौके से मिले साक्ष्यों, परिवारवालों के बयान और पोस्टमार्टम रिपोर्ट की छानबीन से जो तथ्य सामने आएंगे उसी के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed