फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   BSP workers got angry after singing an objectionable song on Mayawati by bhojpuri singer pramod premi

Ballia: मायावती पर गाया आपत्तिजनक गाना तो भड़के BSP कार्यकर्ता, भोजपुरी गायक प्रमोद प्रेमी पर कार्रवाई की मांग

Sat, 25 Feb 2023 04:47 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया Published by: उत्पल कांत Updated Sat, 25 Feb 2023 04:47 PM IST
सार

मायावती सहित अन्य नेताओं के नाम पर आपत्तिजनक गाना गाकर भोजपुरी सिंगर प्रमोद प्रेमी यादव ने मुसीबत मोल ले ली है। बहुजन समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं आक्रोश है। बलिया के रसड़ा थाने में बसपा कार्यकर्ताओं ने गायक के खिलाफ तहरीर दी है। 
 

विज्ञापन
BSP workers got angry after singing an objectionable song on Mayawati by bhojpuri singer pramod premi
रसड़ा थाने में बसपा कार्यकर्ताओं ने दी तहरीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

यूपी के बलिया जिले के रसड़ा थाने पर शनिवार को बहुजन समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं ने तहरीर दी। बसपा प्रमुख एवं पूर्व मुख्यमंत्री मायावती के विरुद्ध अभद्र गाना गाने वाले के गायक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. अश्वनी कुमार के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने भोजपुरी गायक प्रमोद प्रेमी और गीतकार मनीष गौरी पर आपत्तिजनक गायकी का आरोप लगाते हुए उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की मांग की।

विज्ञापन


इसके लिए उन्होंने लिखित शिकायत करते हुए कहा कि प्रमोद प्रेमी द्वारा सोशल मीडिया पर जारी किए गए गीत के माध्यम से बसपा प्रमुख मायावती समेत कई अन्य राजनेताओं के लिए अपमानजनक शब्दों का प्रयोग कर जनमानस की भावना को ठेस पहुंचाया गया है। इससे उनके साथ ही कार्यकर्ताओं के मान-सम्मान को ठेस पहुंची है।

विज्ञापन

सामाजिक सौहार्द बिगड़ने की प्रबल संभावना

इस कृत्य से बहुजन समाज पार्टी एवं बहुजन समाज के लोगों एवं कार्यकर्ताओं में भारी आक्रोश व्याप्त है। बहुजन समाज में भाईचारा समाप्त होने की स्थिति पैदा हो रही है। उच्च कोटि के नेता के खिलाफ इस प्रकार का अश्लील गीत एक गंभीर राष्ट्रीय अपराध की श्रेणी में आता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

BSP workers got angry after singing an objectionable song on Mayawati by bhojpuri singer pramod premi
भोजपुरी सिंगर प्रमोद प्रेमी यादव - फोटो : सोशल मीडिया

इससे सामाजिक सौहार्द बिगड़ने की प्रबल संभावना पैदा हो गई है। न्याय हित एवं राष्ट्र हित में उपरोक्त गायक और लेखक के विरुद्ध सबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया जाए। हिमेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि तहरीर मिली है। मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed