फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   BSP opened its cards from all seats

बसपा ने सभी सीटों से खोले अपने पत्ते

Sat, 05 Feb 2022 11:18 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 05 Feb 2022 11:18 PM IST
विज्ञापन
BSP opened its cards from all seats
बलिया। बहुजन समाज पार्टी ने जनपद की सातों विधानसभा से अपने पत्ते खोल दिए हैं। बेल्थरारोड से प्रवीण प्रकाश, रसड़ा से विधायक उमाशंकर सिंह, सिकदंरपुर से संजीव कुमार वर्मा, फेफना से कमलदेव सिंह यादव, बलिया नगर से शिवदास प्रसाद उर्फ मदन वर्मा, बांसडीह से मानती राजभर, बैरिया से अंगद मिश्र को प्रत्याशी घोषित कर दिया है। प्रत्याशियों की घोषणा के साथ ही जनपद की सियासी पारा चढ़ गया है।
विज्ञापन

पार्टी ने रसड़ा विधानसभा सीट से वर्तमान विधायक उमाशंकर सिंह को ही प्रत्याशी बनाया है। उमाशंकर सिंह इस सीट से लगातार दूसरी बार विधायक हैं। इस बार हैट्रिक बनाने के लिए मैदान में होंगे। उनका मुख्य मुकाबला भाजपा और सपा-सुभासपा गठबंधन के साथ होगा। फेफना विधानसभा से चितबड़ागांव थाना क्षेत्र ग्राम पंचायत नगवा गांई के वर्तमान प्रधान कमलदेव सिंह यादव को प्रत्याशी घोषित किया गया है। केडी सिंह यादव पुलिस विभाग की नौकरी छोड़कर वर्ष 2000 में बसपा से जुड़े थे। वे दो बार जिला पंचायत सदस्य का चुनाव लड़ चुके हैं। बांसडीह से घोषित प्रत्याशी मानती राजभर पिंडहरा गांव की रहने वाली हैं। सुभासपा से जिला पंचायत का सदस्य रह चुकी हैं। पिछले दिनों ने सुभासपा छ़ोड़कर बसपा में शामिल हुई थीं। अब उन्हें प्रत्याशी बनाया गया है। बेल्थरारोड से बसपा ने प्रवीण प्रकाश पर भरोसा जताया है। उन्होंने 2012 के विधानसभा चुनाव में सुभासपा से किस्मत आजमाई थी। 36 हजार मत प्राप्त कर तीसरे स्थान पर थे। इसके बाद भाजपा में भी शामिल हुए। 2017 और 2022 में भाजपा से टिकट नहीं मिलने पर बसपा से टिकट पाया। बैरिया से वायुसेना में रहे अंगद मिश्र फौजी को टिकट दिया गया है। वे काफी दिनों से बसपा से टिकट के लिए प्रयास कर रहे थे। सिकंदरपुर से प्रत्याशी बने संजीव कुमार वर्मा पूर्व विधायक केदार वर्मा के भतीजे हैं। केदारनाथ बसपा से विधायक रह चुके हैं। इससे पहले पार्टी ने उन्हें विधानसभा से प्रभारी भी घोषित किया था। बलिया नगर से शिवदास प्रसाद उर्फ मदन वर्मा को प्रत्याशी घोषित किया गया है। शहर के साथ ही लखनऊ में भी उनका व्यापार है। वो शहर के ही रहने वाले हैं। वर्ष 1995 में नगरपालिका चेयरमैन का चुनाव लड़ चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed