फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   BSP legislature party leader umashankar singh took swipe samajwadi party and bjp said dreaming of forming government by bad image leaders expelled from BSP mayawati

विधायक दल के नेता बोले: बसपा से निकाले खराब छवि के नेताओं की बदौलत सपा-भाजपा सरकार बनाने का सपना देख रही

Mon, 29 Nov 2021 02:03 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Mon, 29 Nov 2021 02:03 PM IST
सार

विधानसभा में विधायक दल के नेता के रूप में काम संभालने वाले आजमगढ़ के मुबारकपुर से विधायक शाह आलम उर्फ गुड्डू जमाली ने अपने पद और पार्टी से इस्तीफा दे दिया था। खाली हुए पद पर बसपा सुप्रीमो की ओर से रसड़ा विधायक को सौंपने की घोषणा की गई थी।

विज्ञापन
BSP legislature party leader umashankar singh took swipe samajwadi party and bjp said dreaming of forming government by bad image leaders expelled from BSP mayawati
बसपा विधायक उमाशंकर सिंह। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बलिया जिले के रसड़ा से बहुजन समाज पार्टी (बसपा) विधायक उमाशंकर सिंह ने समाजवादी पार्टी (सपा) और भाजपा पर कटाक्ष किया है। उन्होंने कहा कि ये पार्टियां खराब छवि वाले नेताओं की बदौलत सरकार में आने का सोच रही हैं, जिन्हें बसपा सुप्रीमो मायावती ने अपनी पार्टी से निकाला था।

विज्ञापन


बसपा अध्यक्ष मायावती ने हाल ही में रसड़ा से बसपा विधायक उमाशंकर सिंह को विधानसभा में बसपा विधायक दल का नेता बनाया गया है। आजमगढ़ के मुबारकपुर से विधायक शाह आलम उर्फ गुड्डू जमाली ने कुछ दिनों पहले बसपा विधायक दल के नेता के पद से इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद पार्टी को भी छोड़ दिया था। खाली पद पर रसड़ा से लगातार दूसरी विधायक उमाशंकर सिंह को बैठाया गया है।
विज्ञापन


बसपा के पूर्व विधायक दल के नेता लालजी वर्मा सहित बसपा के कई निष्कासित नेताओं ने हाल ही दूसरी राजनीतिक पार्टियों का हाथ थामा है। इस पर उमाशंकर सिंह ने कहा कि सपा और भाजपा में शामिल होने वाले वो नेता-विधायक हैं, जिन्हें बसपा से निष्कासित किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

बसपा सुप्रीमो समाज में उनकी खराब छवि के कारण उन्हें पार्टी से निकाला था। उनके खिलाफ अवैध रूप से जमीन पर कब्जा करने या इसमें शामिल होने के आरोप थे। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री ऐसे नेताओं को अपनी पार्टी में बिल्कुल नहीं रखना चाहती हैं। उन्होंने कहा कि इन लोगों के पार्टी छोड़ने से पार्टी और मजबूत हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed