EO आत्महत्या प्रकरण: सीएम को पत्र लिखने के बाद पुलिस ने दिखाई सख्ती, चेयरमैन के न मिलने पर भाई को लिया हिरासत में
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलिया जिले की नगर पंचायत मनियर के अधिशासी अधिकारी मणि मंजरी राय की मौत के मामले में सीओ सिटी के नेतृत्व में चार थानों की पुलिस ने शनिवार शाम आरोपियों के घर दबिश दी। उनके नहीं मिलने पर पुलिस ने नगर पंचायत चेयरमैन भीम गुप्ता के भाई और कंप्यूटर ऑपरेटर अखिलेश कुमार के भाई को हिरासत में लिया। उनसे पूछताछ की जा रही है। आरोपी चालक चंदन कुमार को पुलिस पहले ही जेल भेज चुकी है।
बीते छह जुलाई की रात नगर पंचायत मनियर के अधिशासी अधिकारी मणि मंजरी राय ने बलिया कोतवाली स्थित आवास विकास कॉलोनी स्थित अपने किराए के मकान में पंखे के हुक में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली थी।
मामले में पुलिस ने मृतका के भाई विजयानन्द राय की तहरीर पर नगर पंचायत मनियर के अध्यक्ष भीम गुप्ता, टैक्स लिपिक विनोद सिंह, कंप्यूटर आपरेटर अखिलेश कुमार, नगर पंचायत सिकंदरपुर ईओ संजय राव, ईओ के चालक चंदन कुमार व ठेकेदार सहित अन्य के विरुद्घ संबंधित धारा में मुकदमा दर्ज किया गया था।
सीओ सिटी एके सिंह ने बताया कि गिरफ्तारी के लिए दबिश दी गई थी। उनके नहीं मिलने पर चेयरमैन व कंप्यूटर आपरेटर के भाई को पकड़ कर पूछताछ की जा रही है।