{"_id":"5f91179e5b511d4b93933c407c2e6be6","slug":"brave-journalism-in-must-for-democracy-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मजबूत लोकतंत्र के लिए निर्भीक पत्रकारिता जरूरी : अंबिका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मजबूत लोकतंत्र के लिए निर्भीक पत्रकारिता जरूरी : अंबिका
संवाददाता बेल्थरारोड।
Updated Sun, 31 May 2015 11:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोकतंत्र को मजबूत बनाने के लिए निर्भीक एवं विश्वसनीय पत्रकारिता जरूरी है। पीत पत्रकारिता और पेड न्यूज के खिलाफ पत्रकारों को आगे आना होगा। समाचार संप्रेषण के समय सतर्क और पैनी नजर रख कर ही सही सूचना लोगों तक पहुंचायी जा सकती है। पत्रकार ईमानदारी के साथ समाज और राष्ट्र हित में अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करें। सूबे के पिछड़ा वर्ग एवं विकलांग कल्याण मंत्री अंबिका चौधरी ने ये बातें हिंदी पत्रकारिता दिवस के अवसर पर शनिवार की शाम डीएवी इंटर कालेज के सभागार में कही। वह श्रमजीवी पत्रकार यूनियन से संबद्ध प्रेस क्लब के बैनर तले वैश्विक परिवेश में पत्रकारिता और चुनौतियां विषयक संगोष्ठी में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे।
गोष्ठी को संबोधित करते हुए अंबिका चौधरी ने कहा कि वैश्विकरण का समाज के हर क्षेत्र में कुप्रभाव पड़ा है। उन्होंने केंद्र सरकार से संयुक्त राष्ट्र संघ में हिंदी को भाषा के रूप में मान्यता दिलाने के लिए विषेश पहल करने की अपील की है। पत्रकारिता में आई बुराईयों के खात्मे के लिए पत्रकारों को संगठित होकर आगे आना होगा। सलेमपुर सांसद रवींद्र कुशवाहा ने समाज निर्माण में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डालते हुए कहा कि अपना जान जोखिम में डालकर घटना के सच को समाने रखने वाले पत्रकार बधाई के पात्र हैं। विधायक गोरख पासवान ने कहा कि पत्रकार समाज के आभूषण हैं। उन्होंने सामाजिक कुरीतियों के खात्मे और पीडि़त लोगों को न्याय दिलाने के मामले में पत्रकारों की भूमिका की प्रशंसा की। इस मौके पर उप जिलाधिकारी रामानुज सिंह, क्षेत्राधिकारी केसी सिंह, आद्या शंकर यादव, धर्मदेव यादव, अशोक जायसवाल, शिवकुमार हेमकर, अभयेश मिश्र, घनश्याम गुप्त, विजय यादव, विजय गुप्त, मुहम्मद सद्दाम, अरसद हिंदुस्तानी आदि ने अपने विचार रखे। अध्यक्षता ध्रुव यादव और संचालन अनुप हेमकर ने किया। समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि श्री चौधरी ने मां सरस्वती के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित और दीप प्रज्जवलित कर किया। क्लब की तरफ से अतिथियों को स्मृति चिह्न भेंट किया गया।