फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   brainstorming on the obstacles in the construction and development of the university

विवि के भवन निर्माण और विकास में आने वाली बाधाओं पर हुआ मंथन

Sat, 26 Mar 2022 11:21 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 26 Mar 2022 11:21 PM IST
विज्ञापन
brainstorming on the obstacles in the construction and development of the university
बलिया। जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय के भवन निर्माण एवं विकास के बिंदुओं के मूल्यांकन और इसमें आने वाली बाधाओं के निराकरण के लिए उच्च शिक्षा विभाग की अपर मुख्य सचिव मोनिका एस गर्ग ने शुक्रवार को विश्वविद्यालय का स्थलीय निरीक्षण किया। विश्वविद्यालय की समस्याओं के निराकरण के के लिए ठोस कार्ययोजना बनाने को जिलाधिकारी, सीडीओ समेत जिले के कई विभाग के आला अधिकारियों ने कुलपति कार्यालय में घंटों विचार-विमर्श किया।
विज्ञापन

इस दौरान विश्वविद्यालय की अकादमिक प्रगति एवं भविष्य की कार्ययोजनाओं के संबंध में विचार-विमर्श के लिए परिसंवाद सत्र का भी आयोजन किया गया। श्रीमती गर्ग के साथ उच्च शिक्षा के विशेष सचिव मनोज कुमार सिंह, विश्वविद्यालय के संकायाध्यक्ष, विभिन्न समितियों के सदस्य गण, विभिन्न महाविद्यालयों के प्राचार्य एवं प्रबंधक उपस्थित रहे। कार्यक्रम में विशेष रूप से राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के क्रियान्वयन के बाद उच्च शिक्षा के अध्ययन -अध्यापन में आये परिवर्तन पर मंथन किया गया। विश्वविद्यालय की अकादमिक गतिविधियों में कृषि शिक्षा, महिला अध्ययन, संकुल की गतिविधियों आदि के विवरण जानने के साथ ही भविष्य की योजनाओं में कृषि प्रबंधन एवं पर्यटन में एडवांस स्टडी सेंटर स्थापित करने के संबंध में श्रीमती गर्ग ने आवश्यक सुझाव दिए। कुलपति प्रो. कल्पलता पाण्डेय ने विश्वविद्यालय की प्रगति के लिए आवश्यक सुझाव व सहयोग देने के लिए मोनिका गर्ग एवं मनोज सिंह का आभार व्यक्त किया। स्वागत डॉ. अरविंद नेत्र पाण्डेय, संचालन डॉ. प्रमोद शंकर पाण्डेय एवं धन्यवाद ज्ञापन कुलसचिव एसएल पाल ने किया। इस अवसर पर डॉ. रामशरण पाण्डेय, डॉ. ओपी सिंह, डॉ. साहेब दूबे, डॉ. अशोक सिंह, डॉ. देवेंद्र सिंह, डॉ. निशा राघव आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

जलजमाव का समाधान करने का दिया निर्देश
बैठक के दौरान उच्च शिक्षा विभाग की अपर मुख्य सचिव मोनिका एस गर्ग ने अधिकारियों से विचार विमर्श के दौरान शुक्रवार को जिलाधिकारी को निर्देश दिया कि बरसात के दिनों में विश्वविद्यालय परिसर में होने वाले जलजमाव को रोकने के लिए आवश्यक तौर पर कटहल नाले की नियमित सफाई कराई जाए। ताकि सुरहा ताल में इक्कठा होने वाला पानी सहजता से गंगा नदी में प्रवाहित हो सके। जिस पर डीएम ने त्वरित कार्यवाही का भरोसा दिलाया। बैठक के दौरान कार्यदाई संस्था के इंजीनियरों के अलावा जिले के तमाम प्रशासनिक उच्चाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्ववित्तपोषित महाविद्यालय प्रबंधन एसोसिएशन ने किया स्वागत
बलिया। स्ववित्तपोषित महाविद्यालय प्रबंधन एसोसिएशन के सदस्यों ने भी अपर मुख्य सचिव उच्च शिक्षा मोनिका एस गर्ग का स्वागत किया और एक मांग पत्र सौंपा। एसोसिएशन की मांगों में विश्वविद्यालय में स्थायी नियुक्तियां करने, जलप्लावन एवं बाढ़ से विश्वविद्यालय परिसर को बचाने के उपाय करने, भवन निर्माण के लिए लाइट वेट बिल्डिंग तकनीक को अपनाने , विश्वविद्यालय आवागमन को सुगम करने के लिए संपर्क मार्ग को ऊंचा करने जैसी प्रमुख मांगें सम्मिलित थीं। ज्ञापन देने वालों में लल्लन सिंह, वीरेंद्र राय, धर्मात्मानंद, डॉ. अखिलेश राय आदि प्रबंधक प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed