{"_id":"65166125180fc0bd5803a885","slug":"boyfriend-shot-himself-girlfriend-injured-while-trying-to-save-him-argument-over-video-call-with-wife-2023-09-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रेमिका के साथ कार में था प्रेमी: तभी पत्नी ने किया वीडियो कॉल, विवाद होने पर युवक ने उठाया ये खौफनाक कदम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रेमिका के साथ कार में था प्रेमी: तभी पत्नी ने किया वीडियो कॉल, विवाद होने पर युवक ने उठाया ये खौफनाक कदम
Fri, 29 Sep 2023 11:01 AM IST
किरन रौतेला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलिया
Published by: किरन रौतेला
Updated Fri, 29 Sep 2023 11:01 AM IST
सार
सदर कोतवाली के जमुआ निवासी सोनू गोड़ (26) व शहर के एससी कॉलेज के पास रहने वाली अंजली (18) से प्यार करता था। सोनू शादीशुदा है और एक पांच वर्षीय बेटे का पिता है। सोनू ने दो शादी की थी।
विज्ञापन
112 police, up police, dail 112, police prv, prv,
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
सदर कोतवाली के जमुआ गोपालपुर ईंट भट्ठे के पास स्कार्पियो में गुरुवार की देर रात प्रेमी ने कनपटी असलहा सटाकर गोली मार कर आत्महत्या कर ली। बचाने के दौरान प्रेमिका घायल हो गई। प्रेमी की मौत हो गई, जबकि प्रेमिका का इलाज चल रहा है। सूचना पाकर एसपी एस. आनन्द, एएसपी दुर्गा प्रसाद तिवारी मौके पर पहुंच घटना की जानकारी ली। पुलिस ने प्रेमी के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसपी ने कहा कि प्रेमी प्रेमिका से पिछले नौ माह से सम्पर्क था। गुरुवार को भी उसी के साथ था। उसी दौरान पत्नी का फोन आया और प्रेमी ने गोली मारकर आत्महत्या कर ली। अवैध तमंचा बरामद हो गया है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- पिशाच मोचन कुंड: वाराणसी में इस पेड़ पर सिक्का क्यों चिपकाते हैं लोग, अतृप्त आत्माओं से क्या है संबंध?
विज्ञापन
सदर कोतवाली के जमुआ निवासी सोनू गोड़ (26) व शहर के एससी कॉलेज के पास रहने वाली अंजली (18) से प्यार करता था। सोनू शादीशुदा है और एक पांच वर्षीय बेटे का पिता है। सोनू ने दो शादी की थी। उसके बाद अंजली से प्रेम करता था। घायल प्रेमिका ने बताया कि सुबह से उसे स्कॉर्पियो से घुमा रहा था। देर शाम को घर के पास गाड़ी खड़ी कर बीयर पीने लगा। उसी दौरान पत्नी का वीडियो काल आया। दोनों को साथ देख वह आगबबूला हो गई। पति पत्नी में फोन पर ही विवाद हुआ, जिसके बाद गोली मार ली। बचाने के प्रयास के दौरान प्रेमिका अंजली भी घायल हो गई। दोनों वहीं बेसुध हो गए। गोली की आवाज़ सुन आसपास के लोग पहुंचे, दोनों को बेसुध देख ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंचे सतनी सराय चौकी प्रभारी राजू राय ने दोनों घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सकों ने जांच के बाद सोनू को मृत घोषित कर दिया। प्रेमिका को इलाज के लिए भर्ती कर लिया। घटना के बाद परिवार वालों का रोते-रोते बुरा हाल है।
विज्ञापन