फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Boy drowned while taking bath, search continues

स्नान करते हुए डूबा बालक, तलाश जारी

Tue, 10 May 2022 11:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 10 May 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
Boy drowned while taking bath, search continues
सिकंदरपुर। थाना क्षेत्र के कठौड़ा सरयू नदी में मंगलवार की शाम दोस्तों के साथ स्नान करते समय 12 वर्षीय बालक गहरे पानी में चला गया और देखते ही देखते वह डूब गया। यह देख उसके साथ नहाने गए दोस्त वहां से भागकर घर आकर सूचना दिए। जब तक परिजन वहां पहुंचे तब तक लड़का डूब चुका था। घटना की जानकारी परिजनों द्वारा पुलिस को दी गई। पुलिस व ग्रामीण मिलकर शव बालक की तलाश कर रहे हैं। मिली जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के करमोता गांव निवासी रामशीष शर्मा का पुत्र राज शर्मा अपने कुछ दोस्तों के साथ कठौड़ा सरयू नदी में स्नान करने के लिए गया था। समाचार लिखे जाने तक शव का पता नहीं चल पाया था।
विज्ञापन

युवक की ताल में डूबने से मौत
रेवती। बघमरिया गांव के पूरब स्थित ताल के किनारे मंगलवार की सुबह गया एक युवक गहरे पानी में जाने के कारण डूब गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

सुग्रीव गोंड (40) निवासी भाखर सुबह के समय शौच के उद्देश्य से गांव से उत्तर स्थित बघमरिया गांव के पूरब के ताल के किनारे गया हुआ था। ताल के किनारे पहुंचा तो अचानक उसका पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में चला गया। पानी में डूबने से उसकी मौत हो गई। कुछ देर बाद तालाब पर गईं महिलाओं ने जब उसके शव को देखा तो इसकी सूचना गांव के लोगों को दी। ग्रामीण मौके पहुंच कर शव की पहचान सुग्रीव के रूप में की गई। जानकारी मिलने के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed