{"_id":"67f37164e2bdc9d9a6073160","slug":"body-of-a-laborer-was-found-hanging-in-a-noose-of-cloth-in-the-garden-2025-04-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: बगीचा में गमझे के फंदा में लटकता मिला मजदूर का शव, फैली सनसनी, पुलिस कर रही जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: बगीचा में गमझे के फंदा में लटकता मिला मजदूर का शव, फैली सनसनी, पुलिस कर रही जांच
Mon, 07 Apr 2025 12:02 PM IST
नितीश कुमार पांडेय
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
Published by: नितीश कुमार पांडेय
Updated Mon, 07 Apr 2025 12:02 PM IST
सार
गांव के पेड़ से लटकता हुआ शव दिखा तो सनसनी फैल गई। खबर आग की तरह फैल गई और पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
शव मिलने की सूचना के बाद मौके पर जमा भीड़
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
नगरा थाना के इनामीपुर गांव के बगीचा में एक पेड़ पर गमझा के फंदे से एक युवक का शव लटका मिला। सुबह ग्रामीणों की नजर पड़ी तो खलबली मच गई। मौके पर भारी भीड़ जुट गई, सूचना पाकर पुलिस भी पहुंच गई। शव की शिनाख्त विवेक कुमार 30 वर्ष के रूप में हुई। पुलिस ने शव को पोस्मार्टम को भेज दिया।
विज्ञापन
नरही के पास इनामीपुर गांव निवासी विवेक कुमार मजदूरी का काम करता था। शराब की बुरी लत पड़ने के कारण आए दिन पत्नी प्रियंका से विवाद करता था। परिजनों की माने तो रात में बगीचे में जाकर पेड़ की डाली पर खुद के गमझा से फंदा बनाकर लटक गया है।
विज्ञापन
मौत की खबर लगते ही परिवार में कोहराम मच गया। पत्नी प्रियंका का रोते-रोते बुरा हाल है। मृतका के दो बच्चे रिया व सोनम है। थाना प्रभारी कौशल पाठक ने बताया कि शव को पोस्मार्टम को भेजवाया दिया है, रिपोर्ट आने के बाद कुछ कहना ठीक रहेगा।
विज्ञापन