फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Board Examination: Copies are being given on the basis of number of students

छात्र संख्या के आधार पर दी जा रही कॉपियां

Fri, 07 Feb 2020 10:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 07 Feb 2020 10:45 PM IST
विज्ञापन
Board Examination: Copies are being given on the basis of number of students
राजकीय इंटर कॉलेज परिसर में केंद्र प्रभारियों को वितरित की जा रहीं बोर्ड परीक्षा की कॉपियां। - फोटो : BALLIA
बलिया। यूपी बोर्ड परीक्षा की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इस बार नकल विहीन परीक्षा के लिए अतिरिक्त सतर्कता बरती जा रही है। गत वर्ष उत्तर पुस्तिकाओं के वितरण में धांधली उजागर होने के बाद इस बार उतनी ही उत्तर पुस्तिकाएं दी जितने पंजीकृत विद्यार्थी हैं। इसके अलावा परीक्षा के दौरान प्रत्येक कक्ष की मानीटरिंग राउटर के माध्यम से की जाएगी। उत्तर पुस्तिकाओं का वितरण चल रहा है जबकि प्रश्नपत्रों का वितरण 11 फरवरी से किया जाएगा।
विज्ञापन

इस बार यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के कुल 159305 विद्यार्थी पंजीकृत हैं। हाईस्कूल संस्थागत 47823 छात्र और 34257 छात्राएं तथा व्यक्तिगत छात्र 77 और 49 छात्राएं हैं। इंटरमीडिएट संस्थागत में 46014 छात्र और 29712 छात्राएं तथा व्यक्तिगत 966 छात्र और 407 छात्राएं हैं। इस साल बोर्ड परीक्षा के लिए कुल 213 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। नकलविहीन परीक्षा के लिए बीते दो वर्ष सीसीटीवी कैमरा और वॉयस रिकार्डर की व्यवस्था की गई थी लेकिन इस बार इन दोनों के अलावा राउटर की व्यवस्था सभी परीक्षा केंद्रों पर की गई है। राउटर के माध्यम से परीक्षा केंद्र के प्रत्येक कक्षों की मॉनीटरिंग जिला मुख्यालय और प्रदेश मुख्यालय के कंट्रोल रूम से भी की जाएगी। बोर्ड परीक्षा 18 फरवरी से शुरू होगी। उत्तर पुस्तिकाओं का वितरण चल रहा है। जिला विद्यालय निरीक्षक ने बताया कि इस साल केंद्र प्रभारियों को मनमाना संख्या में कॉपियां नहीं दी जा रही हैं बल्कि जितने पंजीकृत विद्यार्थी हैं, उनके बराबर की उत्तर पुस्तिकाएं दी जा रही हैं। इसके अलावा बी कॉपी के लिए भी मानक का निर्धारण किया गया है। केंद्र प्रभारियों को पंजीकृत छात्र संख्या के सापेक्ष 60 फीसदी उत्तर पुस्तिकाएं ही दी जाएंगी। परीक्षा के दौरान छात्रों की उपस्थिति को देखते हुए पुन: कापियां दी जाएंगी। बताया कि प्रश्नपत्र भी छात्रों की संख्या के अनुसार प्राप्त हो चुके हैं और जीआईसी स्थित वितरण केंद्र से 11 फरवरी से इसका वितरण किया जाएगा।
विज्ञापन

कोट
बोर्ड परीक्षा को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। कॉपियों का वितरण किया जा रहा है। 11 फरवरी से केंद्र प्रभारियों को प्रश्नपत्र उपलब्ध कराए जाएंगेे।- भास्कर मिश्र, जिला विद्यालय निरीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed