फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Board Exam: District divided into two super, six zones and 21 sectors

बोर्ड परीक्षा: दो सुपर, छह जोन और 21 सेक्टरों में बंटा जिला-

Fri, 11 Mar 2022 10:52 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 11 Mar 2022 10:52 PM IST
विज्ञापन
Board Exam: District divided into two super, six zones and 21 sectors
बलिया। करीब दो वर्ष बाद हो रही यूपी बोर्ड परीक्षा में नकल रोकने के लिए शिक्षा विभाग ने तैयारियों को अंतिम रुप दे दिया है। विभाग ने नकल रोकने के लिए इस बार पूरे जिले को दो सुपर जोन, छह जोन और 21 सेक्टरों में बांटा है। इसके अलावा 12 विभागीय और छह प्रशासनिक अधिकारियों का सचल दस्ता परीक्षा काल में समूचे जनपद में चक्रमण करेगा। साथ ही 52 संवेदनशील केंद्रों पर स्ट्रेटिक मजिस्ट्रेटों की तैनाती भी की गई है। इतना ही नहीं इस बार बोर्ड परीक्षा की मानिटरिंग के लिए जीआईसी बलिया में दो कंट्रोल रुम बनाए जाएंगे। एक से परीक्षा केंद्रों की ऑनलाइन निगरानी की जाएगी तो दूसरे से परीक्षा से जुड़ी गतिविधियों की नियंत्रित किया जाएगा।
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ.ब्रजेश मिश्र ने बताया कि बोर्ड परीक्षा को नकलविहीन संपन्न कराना उनकी प्राथमिकता है। जिस केंद्र पर नकल की शिकायत मिलेगी उस केंद्र को डिबार करने के साथ ही केंद्राध्यक्ष के खिलाफ कड़ी कारवाई की जाएगी। बताया कि 211 परीक्षा केंद्रों को दो सुपर जोन में विभक्त किया गया है। इनकी निगरानी के लिए एडीएम स्तर के दो सुपर जोनल मजिस्ट्रेट नियुक्त किए गए है। जबकि तहसीलों के आधार पर छह जोन बनें है, जहां उपजिलाधिकारी को जोनल मजिस्ट्रेट बनाया गया है।
विज्ञापन

बनेंगी 18 उड़ाक दल की टीम
डीआईओएस डॉ.ब्रजेश मिश्र ने बताया कि जिले में नकल विहीन परीक्षा कराने के लिए इस 18 सचल दस्ता टीम का गठन किया जाएगा। इनमें 12 बार शिक्षा विभाग की और 6 प्रशासनिक अधिकारियों की टीम रहेगी,जिसे कंट्रोल रुम से मानिटर किया जाएगा। उड़ाका दल की प्रत्येक टीम में शिक्षक और अधिकारियों समेत सात लोग शामिल रहेंगे। बताया कि पूर्व हुई परीक्षाओं से मिली इनपुट के आधार पर इस बार उड़ाका दल की टीमों को भी ऐन वक्त पर यह बताया जाएगा कि उसे किस तहसील में चक्रमण करना है। ताकि नकल माफिया उनकी गतिविधियों को ट्रेस ना कर सके और उड़ाका दल की टीम भी किसी प्रकार की मदद नकल माफिया को ना कर सकें। इसके लिए सचल दस्ता की टीमों का प्रतिदिन कार्यक्षेत्र में परिवर्तन किया जाएगा। डीआईओएस ने बताया कि परीक्षा की तैयारी से सम्बन्धित केन्द्र व्यवस्थापकों की बैठक सोमवार को अपराह्न 01:00 बजे से टाउन इण्टर कालेज बलिया के लेक्चर हाल में होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed