फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Blow the effigy against the power cut

बिजली के लिए ऊर्जा मंत्री का पुतला फूंककर जताया विरोध

Tue, 02 Jul 2019 10:36 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 02 Jul 2019 10:36 PM IST
विज्ञापन
Blow the effigy against the power cut
बिजली कटौती के खिलाफ जिले के प्रभारी मंत्री श्रीकांत शर्मा का पुतला टीडी कालेज चौराहे पर दहन करत? - फोटो : BALLIA
बलिया। जनपद में विद्युत दुर्व्यवस्था व अघोषित कटौती के खिलाफ कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को टीडी कालेज चौराहे पर ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा एवं अधिशासी अभियंता का पुतला फूंका। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार के खिलाफ मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए बिजली विभाग के अधिकारियों को चेतावनी दी।
विज्ञापन

कांग्रेस नेता जैनेंद्र पांडेय मिंटू एवं सागर सिंह राहुल ने कहा कि सरकार के कथनी और करनी में बहुत अंतर है। यहां के अधिकारी नेता बनने का काम कर रहे हैं। वह नेतागिरी छोड़ दें, इसी में भलाई है। पूर्ण रूप से जनता की सेवा करें। नहीं तो कांग्रेस कमेटी के लोग बिजली के लिए पूरे जनपदवासियों के समर्थन के साथ सड़क पर लड़ाई भी लड़ने को बाध्य होंगे। आनंद सिंह ने कहा कि चुनाव में बड़े-बड़े वायदे करने वाली भाजपा सरकार चुनाव बीतने के बाद जनता को बिजली तक मुहैया नहीं करा पा रही है। जिसका खामियाजा आगे आने वाले दिनों में उन्हें भुगतना पड़ेगा। इस मौके पर मुख्य रूप से मुन्ना उपाध्याय, सुनील सिंह पप्पू, गिरीश कौल, अरुण श्रीवास्तव, प्रशांत पांडेय, हीरा राय, अंजनी चौबे, लक्की खां, अंकित मिश्र आदि रहे।
विज्ञापन

एक सप्ताह में विद्युत आपूर्ति दुरुस्त न हुई तो आंदोलन :दयाछपरा। बैरिया तहसील में आयोजित तहसील दिवस पर मंगलवार को युवाओं ने क्षेत्र में आए दिन हो रही बिजली की अनियमित कटौती व जर्जर तारों को बदलने को लेकर उपजिलाधिकारी बैरिया व क्षेत्रीय विधायक सुरेंद्र सिंह को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन
विज्ञापन

ज्ञापन के जरिए युवाओं ने बताया कि बिजली की किसी भी समस्या को लेकर जब हम लोग बैरिया फीडर पर पहुंचते हैं तो कोई भी अधिकारी कर्मचारी सुनने को तैयार नहीं होता। बिजली समस्याएं दिन प्रतिदिन बढ़ती ही जा रही हैं। युवाओं ने एसडीएम से एक सप्ताह के अंदर बिजली व्यवस्था दुरुस्त कराने की मांग की। युवाओं ने चेतावनी दी कि अगर एक सप्ताह के अंदर बिजली व्यवस्था दुरुस्त नहीं कि गई तो द्वाबा के युवा आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे। ज्ञापन देने वालों में अतुल मिश्र, नितेश सिंह, रोशन दुबे, रमाकांत यादव, बबलू मिश्र, अमर सिंह, सुजीत सिंह, गोलू मिश्र, श्रीप्रकाश आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed