फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Blood Donation Camp

डाक्टर्स डे पर क्लब के सदस्यों ने किया 27 यूनिट रक्तदान

Mon, 01 Jul 2019 11:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 01 Jul 2019 11:48 PM IST
विज्ञापन
Blood Donation Camp
बलिया। रोटरी क्लब एवं इनरव्हील क्लब बलिया के सदस्यों द्वारा रक्तदान शिविर का डाक्टर्स डे पर भव्य आयोजन किया गया। जिसमें करीब 27 लोगों ने रक्तदान किया। जिला चिकित्सालय बलिया में आयोजित रक्तदान मुख्य अतिथि रोटेरियन डा. एके स्वर्णकार थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता रोटरी क्लब के सहमंडल अध्यक्ष रो. अमिताभ शंकर श्रीवास्तव किया जिसमें कुल 15 यूनिट रक्तदान किया गया । इस कार्यक्रम का धन्यवाद ज्ञापन रोटेरिएन डा. नयन प्रकाश द्वारा एवं कार्यक्रम का संचालन सचिव डा. मुकेश वर्मा ने किया। इस कार्यक्रम में मुख्य सहभागिता राजीव कुमार, विनोद सिंह, सुनील कुमार सिंह, मोहम्मद तारिक, रोहित पांडेय, राजेश गुप्ता, अजीत कुमार एवं राजेश जायसवाल ने किया अंत में इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए अध्यक्ष सुनील कुमार सिंह जी द्वारा सबको धन्यवाद किया गया। इसी क्रम में इसी क्रम में इनरव्हील क्लब बलिया के तत्वधान में डॉक्टर्स डे पर रक्तदान शिविर का आयोजन ब्लड बैंक में किया गया। जिसमें कुल 12 यूनिट रक्तदान किया गया। इस मौके पर क्लब की स्वयं सेविकाओं ने कहा कि रक्तदान से ही दूसरों की जान बचाई जा सकती है। इसलिए रक्तदान महादान है। रक्तदान करने वाले व्यक्ति को किसी प्रकार की बीमारी नहीं होती है। रक्त दान करने से तमाम फायदे मिलते हैं। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे इनरव्हील क्लब की अनीता सिन्हा ने कहा कि रक्तदान करने वाले लोगों का जितना भी आभार प्रकट किया। इस मौके पर रक्तदान करने वालों में सुनीता पाठक, प्रभा पांडेय, पूजा पांडेय, आशा पांडेय, सुनीता सिंह, भारती सिंह, नंदिनी तिवारी, नीलम सिंह, कविता सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

कैडेटों ने प्रदूषण जागरुकता की शपथ लेकर दोहराया संकल्प : बलिया। 90 यूपी बटालियन एनसीसी के के तत्वाधान में सोमवार को नगर के टाउन इंटर कॉलेज के मैदान में भव्य प्रदूषण जागरूकता शपथ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें एनसीसी कैडेटों को प्रदूषण के प्रति सचेत रहने के लिए जागरूक किया। इस दौरान एनसीसी कमान अधिकारी कर्नल अशोक दहिया के दिशा निर्देशन में एनसीसी के ब्वायज व गर्ल्स कैडेटों द्वारा भव्य प्रदूषण जन जागरूकता शपथ कार्यक्रम के माध्यम से लोगों को जागरूक किया गया। इस दौरान तमाम जनसाधारण को प्रतिबद्ध होने का संदेश में एनसीसी कैडेटों ने दिया। इस मौके पर एनसीसी अधिकारी सूबेदार मेजर देव गुरुंग, सिकंदर, विनोद कुमार, हवलदार राजेश कुमार, एसपी श्रीवास्तव, प्रधानाचार्य अशोक कुमार सहित सैकड़ों छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed