फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   blast in cylinder after fire

आग लगने के बाद फटा सिलेंडर, दहला इलाका

Tue, 13 Jun 2017 10:30 PM IST
ballia
ballia Updated Tue, 13 Jun 2017 10:30 PM IST
विज्ञापन
blast in cylinder  after fire
सिलेंडर फटने के बाद जला पड़ा घरेलू सामान। - फोटो : अमर उजाला ब्यूराो
सिकंदरपुर कस्बा के डोमनपुरा मोहल्ले में मंगलवार सुबह अचानक आग लगने के बाद सिलेंडर में विस्फोट हो गया। आग लगने से घर में रखा लाखों का घरेलू सामान जलकर राख हो गया। वहीं, विस्फोट से क्षेत्र में दहशत का आलम रहा।  
विज्ञापन



जानकारी के अनुसार कस्बे के मोहल्ला डोमनपुरा निवासी राधे पांडेय के घर में मंगलवार सुबह सिलेंडर में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। इस दौरान सिलेंडर तेज धमाके के साथ फट गया। आग ने बगल के ललन पांडेय के भी मकान को अपनी आगोश में ले लिया।
विज्ञापन


तेज धमाके की आवाज सुनकर तहसील परिसर में मौजूद क्षेत्राधिकारी श्यामदेव के साथ थानाध्यक्ष अतुल कुमार राय, चौकी प्रभारी सरफराज खान भी घटनास्थल पर पहुंच गए। ग्रामीणों की मदद से आग बुझाई। तब तक राधे पांडेय के घर में रखा टीवी, बोरे में रखे सरसो, गेहूं के साथ साथ घरेलू उपयोग का लाखों का सामान जलकर राख हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed