फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Blankets distributed among the poor on Memorial Day

स्मृति दिवस पर गरीबों में बांटे गए कंबल

Fri, 01 Nov 2019 11:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 01 Nov 2019 11:51 PM IST
विज्ञापन
Blankets distributed among the poor on Memorial Day
Blankets distributed among the poor on Memorial Day
बलिया। रामपुर चिट गांव में बजरंग दल सेवा समिति की ओर से महंत घनश्याम दास की स्मृति में कंबल वितरण समारोह का आयोजन शुक्रवार को किया गया।
विज्ञापन

कंबल वितरण समारोह का शुभारंभ स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी, युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक रोहित कुमार सिंह, चितबड़ागांव नगर पंचायत अध्यक्ष केशरी नंदन त्रिपाठी, हनुमानगंज ब्लॉक के प्रमुख संजय तिवारी, अभिराम सिंह दारा ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस दौरान स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी ने कहा कि हमेशा असहाय लोगों की मदद करनी चाहिए। देश से गरीबी कैसे खत्म हो, इस पर सोचना चाहिए। देश के उत्थान हेतु युवाओं को आगे आना चाहिए। मुख्य अतिथि युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक रोहित कुमार सिंह ने कहा कि आजादी के 72 वर्ष बाद भी देश में गरीबी खत्म नहीं हुई। स्वतंत्रता संग्राम में सेनानियों ने अपने प्राणों की आहुति इसलिए नहीं दी थी कि जनता को कंबल, रोटी, कपड़ा और मकान के लिए भी संघर्ष करना पड़े। किसान आत्महत्या करने को बाध्य हैं। नौजवान बदहाल हैं। जब तक गांव समृद्ध नहीं होंगे तब तक भारत विश्व गुरु नहीं बनेगा। इस दौरान मुन्ना बहादुर सिंह, युवा चेतना के राष्ट्रीय महासचिव अजय राय मुन्ना, अभिराम त्रिपाठी, उपेंद्र शर्मा, कौशिक, त्रिभुवन सिंह, अंगद यादव, नरोत्तम बागी, कृष्णा यादव, गुड्डु सिंह, अजय ओझा, बैजू राय, विनय पांडेय, आलोक राय सोनू, धर्मेंद्र सिंह, जयप्रकाश यादव, मंजीत सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed