फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   BJP's account will not even open in Ballia: Surendra

बलिया में भाजपा का खाता भी नहीं खुलेगा: सुरेंद्र

Wed, 09 Feb 2022 11:14 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 09 Feb 2022 11:14 PM IST
विज्ञापन
BJP's account will not even open in Ballia: Surendra
बैरिया। टिकट कटने से नाराज और बगावत का झंडा बुलंद करने वाले विधायक सुरेंद्र सिंह के तेवर ढीले नहीं पड़ रहे हैं। मंगलवार को देर शाम अपने आवास पर पत्रकारों के साथ बातचीत के दौरान उन्होंने एक ओर जहां टिकट कटने के लिए भाजपा के शीर्ष नेतृत्व पर मानसिक दिवालियापन का आरोप लगाया तो दूसरी ओर कहा कि जिले में भाजपा को एक भी सीट नहीं जीतने दूंगा।
विज्ञापन

विधायक ने कहा कि द्वाबा की जनता के टिकट पर मैं चुनाव लड़ूंगा। किसी दल से टिकट मांगने नहीं जाएंगे। मेरी लड़ाई सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त से है। दावा किया कि बीजेपी बलिया की सभी सीटें हारेगी। बैरिया से यूपी सरकार के मंत्री आनंद स्वरूप शुक्ला के प्रत्याशी बनाए जाने पर उन्होंने तंज कसा कि बलिया नगर से रिजेक्टेड प्रत्याशी, बैरिया में सेलेक्ट हो गया।
विज्ञापन

विधायक सुरेंद्र सिंह ने कहा कि बलिया में लड़ाई एमपी वीरेंद्र सिंह मस्त और मेरे चरित्र के बीच है। मैं बीजेपी से इस्तीफा दे चुका हूं। बलिया का टिकट दिल्ली से नहीं यहां की जनता के दिल से बंटता है। अक्षम लोगों को टिकट देकर भाजपा ने अपने दिमागी दिवालियापन का परिचय दिया है, जिसका रिजल्ट 10 मार्च को उसके सामने होगा और बलिया में भाजपा का खाता नहीं खुलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
विधायक सुरेंद्र सिंह को पार्टी की ओर मनाने का काम किया जा रहा है। उम्मीद है वह मान जाएंगे और पार्टी का सहयोग करेंगे। पार्टी को जिले की सभी सीटों पर सफलता मिलेगी।
- जयप्रकाश साहू, जिलाध्यक्ष, भाजपा, बलिया
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed