फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   BJP nominated Ravi Shankar Singh Pappu as its candidate

भाजपा ने रविशंकर सिंह पप्पू को बनाया प्रत्याशी

Sat, 19 Mar 2022 11:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 19 Mar 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
BJP nominated Ravi Shankar Singh Pappu as its candidate
बलिया। विधानसभा चुनाव के बाद मंगलवार से विधान परिषद चुनाव के लिए नामांकन की प्रक्रिया चल रही है। हालांकि अभी तक किसी दल अथवा निर्दल उम्मीदवार ने नामांकन नहीं किया, लेकिन पर्चों की बिक्री जरूर हुई। गत मंगलवार को समाजवादी पार्टी ने यहां से अपने उम्मीदवार सयुस के प्रदेश अध्यक्ष अरविंद गिरी के नाम की घोषणा कर माहौल को धार देने की कोशिश की थी। सत्तासीन भारतीय जनता पार्टी ने भी वर्तमान एमएलसी रविशंकर सिंह पप्पू को प्रत्याशी बनाकर आमने-सामने की जंग तय कर दी है।
विज्ञापन

वर्तमान एलएलसी एवं भाजपा प्रत्याशी रविशंकर सिंह पप्पू के 22 मार्च के नामांकन की संभावना जताई जा रही है। भाजपा के सूत्रों की मानें तो पार्टी एमएलसी का चुनाव किसी भी कीमत पर जीतना चाहती है। इसलिए अन्य नामों को दरकिनार कर रविशंकर सिंह पप्पू के नाम पर मुहर लगाई गई है। वहीं, सपा ने अपने युवा चेहरे अरविंद गिरी को उम्मीदवार बनाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed