फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   BJP MLA visits substation over power outage; officials do not answer calls

UP: उपकेंद्र पर नशे में मिला बिजली कर्मी, कटाैती के सवाल पर विधायक को दिया जवाब; अफसरों ने नहीं उठाया फोन

Sun, 19 Jul 2026 12:38 AM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, बलिया।
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया। Published by: Aman Vishwakarma Updated Sun, 19 Jul 2026 12:38 AM IST
सार

Ballia News: बलिया में लगातार बिजली कटौती की शिकायत पर भाजपा विधायक उपकेंद्र पहुंचीं तो वहां एक बिजली कर्मी कथित रूप से नशे की हालत में मिला। कटौती को लेकर पूछने पर उसने जवाब दिया, जबकि अधिकारियों ने विधायक का फोन नहीं उठाया। मामले के बाद बिजली विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो गए।

विज्ञापन
BJP MLA visits substation over power outage; officials do not answer calls
विद्युत कटौती से क्षुब्ध होकर विद्युत उपकेंद्र रेवती पहुंचीं बांसडीह विधायक केतकी सिंह। - फोटो : संवाद

विस्तार

UP News: बिजली विभाग की लापरवाही से लोग उमस भरी गर्मी में बेहाल हैं। क्षेत्र में 15 से 16 घंटे तक बिजली कटौती हो रही है, जिससे ग्रामीण परेशान हैं। जर्जर तार टूटने पर बिजली कर्मी उन्हें जोड़ने में चार से पांच घंटे लगा देते हैं।

विज्ञापन


शुक्रवार रात बांसडीह की भाजपा विधायक केतकी सिंह रेवती में एक कार्यक्रम के बाद सीधे उपकेंद्र पहुंची। वहां तैनात एक कर्मचारी शराब के नशे में मिला। विधायक ने मुख्य पावर स्टेशन से आपूर्ति होने के बावजूद कटौती का कारण पूछा। कर्मचारी ने बताया कि लाइनमैनों ने अस्पताल में गड़बड़ी के लिए आपूर्ति बंद की है। विधायक ने अधिशासी अभियंता व अवर अभियंता को फोन किया, पर किसी ने रिसीव नहीं किया। बाद में कर्मचारी ने लाइनमैनों से बात कर विद्युत आपूर्ति चालू कराई।
विज्ञापन


विधायक ने तत्काल उप जिलाधिकारी को शिकायत कर विद्युत व्यवस्था सुधारने की चेतावनी दी। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। अधीक्षण अभियंता अभियंता प्रदीप वर्मा ने बताया कि रेवती की घटना की जांच की जाएगी। कर्मचारियों को मोबाइल न उठाना गलत बात है। उपभोक्ताओं की समस्याओं को सुनकर उसका समाधान करना ही प्राथमिकता है। इस व्यवस्था में सुधार किया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

लालगंज में जर्जर तारों से परेशानी: लालगंज के दोकटी फीडर के लालगंज बाजार में 15 दिनों में शनिवार को चौथी बार विद्युत तार जलकर गिरा। यह व्यस्त रास्ता है, पर गनीमत रही कि घटना के समय कोई वहां नहीं था। आशीष गुप्ता ने बताया कि जर्जर तारों व बंदरों के आतंक से तार बार-बार टूट रहे हैं। व्यापारियों ने विभाग से जर्जर तार बदलने की मांग की है, जिससे हादसे का भय खत्म हो। 

फेफना में ट्रिपिंग से उपकरण खराब: फेफना क्षेत्र के दर्जनों गांवों में शाम होते ही बिजली कटौती व बार-बार आपूर्ति बाधित होने की समस्या शुरू हो जाती है। देर रात तक बिजली की आवाजाही से बच्चों, महिलाओं व बुजुर्गों को अधिक परेशानी हो रही है। ग्रामीणों का कहना है कि बार-बार आपूर्ति बाधित होने से घरेलू विद्युत उपकरण खराब होने का खतरा है। कई लोगों के उपकरण वोल्टेज में उतार-चढ़ाव से खराब हुए हैं, ग्रामीणों ने स्थायी समाधान की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed