फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   BJP MLA told officers of his own government to be dishonest

भाजपा विधायक अपनी ही सरकार के अफसरों को बताया बेईमान,बोले-भ्रष्ट अफसरों से समाज में विघटन की स्थिति

Wed, 14 Oct 2020 08:52 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलिया Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Wed, 14 Oct 2020 08:52 PM IST
विज्ञापन
BJP MLA told officers of his own government to be dishonest
बलिया के भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह। - फोटो : अमर उजाला

बलिया जिले के एकाध अफसरों को छोड़कर सभी अधिकारी बेईमान हैं, इस वजह से समाज में विघटन की स्थिति उत्पन्न हो रही है। वहीं न्यायालयों पर मुकदमों का बेवजह बोझ बढ़ रहा है। यह उदगार विधायक सुरेंद्र सिंह के हैं, जो बुधवार को गोपालनगर में भाजपा द्वारा आयोजित कृषि गोष्ठी को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे।

विज्ञापन


विधायक ने कहा कि दियरांचल में अधिकांश विवाद खेतों की मेड़ व वरासत को लेकर है। मैंने मुख्यमंत्री से इसके लिए आदेश कराया उन्होंने आदेश दिया कि हर हाल में पांच अक्टूबर तक वरासत का कार्य संपादित हो जाना चाहिए, लेकिन डीएम व एसडीएम इसके लिए कतई गंभीर नहीं दिखे। एक दिन भी वरासत को लेकर लेखपालों को गांवों में नहीं भेजा। ऐसे अधिकारियों से सरकार की छवि खराब हो रही है। 
विज्ञापन


विधायक ने कहा केंद्र और प्रदेश सरकार भय, भूख, भ्रष्टाचार मुक्त व्यवस्था के लिए लगातार काम कर रही है, लेकिन बेईमान अधिकारियों के कारण सरकार की मंशा के अनुरूप आम लोगों तक पूरा लाभ नहीं पहुंच रहा है। कहा कि किसी भी कीमत पर भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसका उदाहरण चौकी इंचार्ज गोपालनगर सागर कुमार रंगु है, जिसने पैसे के लिए निर्दोषों को फंसाना चाहा तो उनके खिलाफ कार्रवाई हुई। विधायक ने किसानों से खेत में पराली न जलाने व सरकार की ओर से संचालित कृषि सुविधाओं का लाभ लेने का आग्रह किया। कहा कि कोई असुविधा हो तो हमें बताएं।
 

भाजपा जिलाध्यक्ष जयप्रकाश साहू ने सरकार की उपलब्धियों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि सरकार जाति धर्म से ऊपर सबका साथ सबका विकास की दृष्टि से काम कर रही है। सरकार की बढ़ती लोकप्रियता से विरोधियों के पेट का दर्द बढ़ गया है।

लेकिन इससे कुछ होने वाला नहीं है। कार्यक्रम को अमरजीत साहनी, अखिलेश्वर सिंह, उमेश साहनी, ग्राम प्रधान राजकिशोर सिंह, भृगुनाथ यादव, गौतम सिंह, शैलेंद्र बिंद, शैलेश्वर सिंह, शिवजी सिंह, कैलाश साहनी आदि ने भी संबोधित किया। अध्यक्षता पूर्व प्रधान हीरालाल यादव ने किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed