फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Arnab Goswami Case News: BJP MLA targets Maharashtra CM in journalist Arnab's case

पत्रकार अर्नब के मामले में भाजपा विधायक ने महाराष्ट्र के सीएम पर साधा निशाना, बताया-कांग्रेस के इशारे पर नाचने वाला

Fri, 06 Nov 2020 03:42 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलिया Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Fri, 06 Nov 2020 03:42 PM IST
विज्ञापन
Arnab Goswami Case News: BJP MLA targets Maharashtra CM in journalist Arnab's case
अर्नब गोस्वामी केस: बलिया के भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह। - फोटो : अमर उजाला

पत्रकार अर्नब गोस्वामी के साथ महाराष्ट्र पुलिस के कथित दुर्व्यवहार करने और उनकी गिरफ्तारी को बलिया के बैरिया विधायक सुरेंद्र सिंह ने लोकतंत्र का गला घोटने वाली घटना बताया है। गुरुवार को यहां पत्रकारों से बातचीत में विधायक ने कहा कि पद और पैसे के लिए अपने पिता के सिद्धांतों को छोड़कर कांग्रेस से हाथ मिलाने वाले महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे कुर्सी के लिए कुछ भी कर सकते हैं। 

विज्ञापन


बैरिया विधायक ने कहा कि पत्रकार अर्नब गोस्वामी की गिरफ्तारी लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पर हमला है। इसकी जितनी भी निंदा की जाए, कम है। विधायक ने कहा कि उद्धव ठाकरे कांग्रेस के इशारे पर नाचने वाले मुख्यमंत्री बने हुए हैं।
विज्ञापन


कांग्रेस का इतिहास रहा है कि उसने स्वार्थ के लिए हमेशा लोकतंत्र का गला दबाया है और चौथे स्तंभ को परेशान किया है। उन्होंने 1975 की इमरजेंसी का हवाला देते हुए कहा कि उस समय भी इंदिरा गांधी ने मीडिया पर पाबंदी लगा दी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

Arnab Goswami Case News: BJP MLA targets Maharashtra CM in journalist Arnab's case
अर्नब गोस्वामी (फाइल फोटो) - फोटो : ANI
कहा कि सच लिखने और सच बोलने वाले पत्रकारों को परेशान करना उचित नहीं है। उन्होंने अर्नब गोस्वामी को रिहा करने की मांग महाराष्ट्र सरकार से की है। महाराष्ट्र के राज्यपाल से इस प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए महाराष्ट्र सरकार को बर्खास्त करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed