{"_id":"60119da1b1c65b06bd2708ff","slug":"bjp-mla-surendra-singh-targets-opposition-for-violence-in-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह ने दिल्ली हिंसा के लिए विपक्ष पर साधा निशाना, बोले- कांग्रेस ने की है साजिश ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह ने दिल्ली हिंसा के लिए विपक्ष पर साधा निशाना, बोले- कांग्रेस ने की है साजिश
Thu, 28 Jan 2021 01:06 AM IST
स्वाधीन तिवारी
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
Published by: स्वाधीन तिवारी
Updated Thu, 28 Jan 2021 01:06 AM IST
विज्ञापन
बलिया के भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह।
- फोटो : अमर उजाला
बलिया जिले के भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह ने दिल्ली में किसान आंदोलन के दौरान हुई हिंसा का आरोप कांग्रेस पर लगाया है। उनका कहना है कि इसकी फंडिंग कांग्रेस की ओर से की गई है। पत्रकारों से बात करते हुए विधायक ने कहा कि कोई भी अप्रिय घटना देश में घटती है तो सोनिया गांधी और राहुल गांधी खुश होते हैं।
विज्ञापन
लाल किले के अंदर अराजकतत्वों के घुसने के पीछे इन्हीं लोगों की साजिश थी। साजिश के तहत लाल किले पर धार्मिक झंडा फहराया गया था। विधायक ने अराजकतत्वों को तत्काल गिरफ्तार करने और उन पर एनएसए लगाए जाने की मांग की है।
विज्ञापन