{"_id":"61c1eb9fb20b0b339a7a42ea","slug":"bjp-mla-surendra-singh-said-ram-iqbal-left-ram-and-adopted-a-pro-islamic-party","type":"story","status":"publish","title_hn":"सपा में शामिल होने पर भाजपा विधायक बोले: राम इकबाल ने राम को छोड़कर इस्लाम परस्त पार्टी को अपनाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सपा में शामिल होने पर भाजपा विधायक बोले: राम इकबाल ने राम को छोड़कर इस्लाम परस्त पार्टी को अपनाया
Tue, 21 Dec 2021 08:28 PM IST
गीतार्जुन गौतम
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Tue, 21 Dec 2021 08:28 PM IST
सार
राज्यसभा सांसद जया बच्चन द्वारा राज्यसभा में भाजपा को शाप देने के मामले पर विधायक ने कहा कि शाप देने का अधिकार तो ईश्वर ने संत महात्माओं को दिया है।
विज्ञापन
BJP MLA Surendra singh
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बलिया के बैरिया से भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह ने पूर्व विधायक रामइकबाल सिंह के भाजपा छोड़ सपा में जाने पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा है कि रामइकबाल सिंह ने राम को छोड़कर इस्लाम परस्त को अपनाया है। पद की लोलुपता में भाजपा जैसे पवित्र पार्टी को छोड़कर मुस्लिम परस्त स्वार्थी तत्वों की पार्टी सपा में गए हैं।
विज्ञापन
जब लोभ सताता है तो इंसान अक्सर गलत निर्णय ले लेता है। विधायक श्री सिंह सोमवार की देर शाम बैरिया में पत्रकारों से मुखातिब थे। उन्होंने राज्यसभा सांसद जया बच्चन द्वारा राज्यसभा में भाजपा को शाप देने के मामले का परिहास करते हुए कहा कि लो, अब नर्तकियां भी शाप देने लगीं। विधायक ने कहा कि शाप देने का अधिकार तो ईश्वर ने संत महात्माओं को दिया है।
विज्ञापन
जिनके चरित्र को पूरा देश जानता है ऐसे लोगों का श्राप एक मजाक से अधिक कुछ नहीं है। किसी को भी अपने प्रभाव का इस्तेमाल कर कानून तोड़ने की अनुमति भाजपा सरकार में नही है। संवैधानिक संस्थाएं अपना काम कर रही हैं, आरोप प्रत्यारोप से भाजपा विचलित होने वाली नहीं है।
विज्ञापन