फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   BJP MLA Surendra Singh objectionable comment on sbsp president Om Prakash Rajbhar In Ballia he target Rahul Gandhi and Akhilesh Yadav

विवादित बोल: ओम प्रकाश राजभर पर विधायक सुरेंद्र सिंह की अभद्र टिप्पणी, राहुल गांधी-अखिलेश यादव को भी नहीं छोड़ा

Wed, 16 Jun 2021 10:05 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया Published by: उत्पल कांत Updated Wed, 16 Jun 2021 10:05 PM IST
सार

विधानसभा चुनाव 2022 से पहले उत्तर प्रदेश का सियासी तापमान बढ़ गया है। समाजवादी पार्टी, कांग्रेस व ओमप्रकाश राजभर की पार्टी सुभासपा द्वारा गठबंधन करने की खबरों पर बैरिया विधायक सुरेंद्र सिंह ने आपत्तिजनक टिप्पणी कर डाली। 

विज्ञापन
BJP MLA Surendra Singh objectionable comment on sbsp president Om Prakash Rajbhar In Ballia he target Rahul Gandhi and Akhilesh Yadav
भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अपने बयानों को लेकर अक्सर सुर्खियों में रहने उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के बैरिया से भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह ने सोमवार को सुभासपा अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर को अपने निशाने पर ले लिया। ओमप्रकाश राजभर के द्वारा हो रही बयानबाजी पर सुरेंद्र सिंह ने  कहा कि जिसके जीवन में परिवार ही सब कुछ है वह भी भाजपा पर टिप्पणी कर रहा है।

विज्ञापन


अगर भारतीय जनता पार्टी नहीं होती तो ओमप्रकाश राजभर राजनीति का विद्यार्थी ही बने रहते, विधायक या मंत्री कभी नहीं बनते। जिस पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वयं हो और प्रदेश अध्यक्ष उसका बेटा हो कोषाध्यक्ष उसकी पत्नी हो वह भी भाजपा की बात कर रहा है और नैतिकता की बात कर रहा है।
विज्ञापन


विधायक सिंह ने समाजवादी पार्टी, कांग्रेस व ओमप्रकाश राजभर की पार्टी सुभासपा द्वारा गठबंधन करने की खबरों पर आपत्तिजनक टिप्पणी की और कहा कि करते हुए कहा कि जिस नाव का खेवनहार ही कमजोर हो, नाविक अयोग्य हो तो वह नाव नदी में डूब जाएगी फिर गठबंधन का क्या बेड़ा पार लगेगा?  भाजपा विधायक इतने पर ही नहीं रुके।  उन्होंने पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को भी निशाने पर ले लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

कहा कि राहुल गांधी अगर राजीव गांधी के बेटे नहीं होते, अखिलेश यादव अगर मुलायम सिंह यादव के बेटे नहीं होते तो पार्टी चलाना तो दूर ड्राइविंग भी नहीं कर पाते। पुन: ओमप्रकाश राजभर आपकी पार्टी में आ जाएं तो ऐसे में उनका जवाब था कि अगर वह प्रायश्चित करके पार्टी में आते हैं तो उस पर विचार किया जाएगा।

कहा कि कांग्रेस व सपा विरासती पार्टी हैं। राम जन्मभूमि ट्रस्ट द्वारा खरीदी गई जमीन पर घोटाला होने और दान में मिले पैसे का हिसाब सपा व कांग्रेस द्वारा मांगने पर विधायक ने कहा कि जो लोग राम के नाम पर एक रुपया भी चंदा नहीं दिए है, उनको ट्रस्ट से या विश्व हिंदू परिषद से हिसाब मांगने का कोई अधिकार नहीं है।

पहले ये लोग अपने पिता से हिसाब तो मांगे। जो लोग श्रीराम मंदिर निर्माण का जीवन भर विरोध किए हैं, उनको भाजपा, संघ, विहिप या ट्रस्ट से हिसाब मांगने का कोई हक ही नहीं है।

ओम प्रकाश राजभर बोले- देश और प्रदेश में गुजरातियों का कब्जा 

सोमवार को बलिया स्थित पार्टी के केंद्रीय कार्यालय पहुंचे पूर्व मंत्री ओमप्रकाश राजभर  ने बीजेपी पर जमकर हमला बोला। कहा कि बीजेपी अब बीजेपी नहीं रह गई। इसके तीन नाम हैं भारतीय झूठ पार्टी, भारतीय जुमला पार्टी और भारतीय जुगाड़ू पार्टी। यह हमेशा जुगाड़ पर ही चलते हैं। कहा कि देश और प्रदेश में गुजरातियों का कब्जा हो गया है।

यूपी की राज्यपाल गुजराती, सीबीआई चीफ गुजराती, ईडी का चीफ गुजराती, आरबीआई का चीफ गुजराती, प्रधानमंत्री एवं गृह मंत्री गुजराती हैं। लेकिन इस बार जनता भाजपा के जुमलेबाजी में आने वाली नहीं है। कहा कि कोरोना और महंगाई, बेरोजगारी से ध्यान भटकाने के लिए भाजपा ने यूपी के बंटवारे का शिगूफा छोड़ा है, जिससे लोगों का ध्यान अपनी नाकामियों से हटाया जा सके।

उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा  चुनाव में भाजपा को हराना ही एक मात्र उनका लक्ष्य है। राजभर ने कहा कि बीजेपी डूबती नैया है, कौन इन पर सवार होने जा रहा है। जब वोट लेना होता है तो इनको पिछड़े- दलित याद आते हैं और जब सरकार बना लेते हैं तो उन्हें किनारे लगा देते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed