फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   BJP MLA surendra singh given controversial statement compared Subhaspa national president omprakash rajbhar to buffalo

भाजपा विधायक के बिगड़े बोल: सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष की तुलना भैंसे से की, सपा से गठबंधन पर दिया बयान

Sun, 24 Oct 2021 12:29 AM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sun, 24 Oct 2021 12:29 AM IST
विज्ञापन
BJP MLA surendra singh given controversial statement compared Subhaspa national president omprakash rajbhar to buffalo
भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह। - फोटो : अमर उजाला

भाजपा के मंत्री और विधायक इन दिनों अपने बयानों को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। मंत्री उपेंद्र तिवारी और आनंद स्वरूप शुक्ला के बाद अब बलिया जिले के बैरिया से भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह ने सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) प्रमुख की तुलना भैंसें से कर दी है। वहीं सुभासपा और सपा के गठबंधन पर आपत्तिजनक शब्द का इस्तेमाल किया।

विज्ञापन


विधायक से उनके आवास पर पूछे गए एक सवाल पर सुरेंद्र सिंह ने ओमप्रकाश राजभर की तुलना भैंसें से कर दी। उन्होंने कहा कि हमने प्रयास किया था कि साथ में रहकर उनके स्वभाव में सुधार होगा, लेकिन यहां से निकलते ही वे फिर भैंसें की तरह गंदगी के बीच पहुंच गए हैं। भैंसें को इंसान बनाना प्रकृति के बस की बात नहीं है। बाद में बात को संभालते हुए कहा कि ओमप्रकाश का स्वभाव भैंसें जैसा है।
विज्ञापन


बसपा सुप्रीमो को लेकर भी दिया था बयान
बैरिया विधायक ने मंगलवार को मीडिया से बातचीत करते हुए कहा था कि मायावती वैभव की दुनिया में पैसों के पीछे भागने वाली नेता हैं। उन्हें गरीबों से कोई लेना-देना नहीं है। पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह की चर्चा करते हुए कहा कि जिसके राज्य में न तो बेटी सुरक्षित थी न खेती न ही पशु वह भी अपने को बेहतर शासक बता रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को औरंगजेबी परंपरा का पोषक बताया। कहा कि जिस अखिलेश ने अपने पिता को हटाकर जबरन सत्ता पर कब्जा कर लिया था वो खुद को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से बेहतर बता रहा है। विधायक ने कहा कि इस देश के नेता मोदी और योगी हैं, और रहेंगे। उनके नेतृत्व में देश चहुंमुखी विकास कर रहा है। बेटी, खेती से लेकर सभी सुरक्षित हैं। उन्होंने दावा किया कि हमारी सरकार सबका साथ, सबका विकास को ध्यान में रखकर काम कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed