फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   BJP MLA surendra singh challenges akhilesh yadav to contest UP polls from Bairia he will retire from politics if he does not defeat him

भाजपा विधायक की अखिलेश को चुनौती: मेरे यहां से लड़ें चुनाव, एक लाख वोटों से नहीं हराया तो छोड़ दूंगा राजनीति

Wed, 01 Dec 2021 06:06 PM IST
गीतार्जुन गौतम पीटीआई, बलिया
पीटीआई, बलिया Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Wed, 01 Dec 2021 06:06 PM IST
सार

भाजपा किसान मोर्चा द्वारा आयोजित ट्रैक्टर रैली के दौरान विधायक सुरेंद्र सिंह ने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव और किसान नेता राकेश टिकैट पर निशाना साधा। उन्होंने अखिलेश यादव को अपने क्षेत्र बैरिया से 2022 में विधानसभा चुनाव लड़ने की चुनौती दी।

विज्ञापन
BJP MLA surendra singh challenges akhilesh yadav to contest UP polls from Bairia he will retire from politics if he does not defeat him
बैरिया के भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के बलिया जिले की बैरिया विधानसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक सुरेंद्र सिंह ने अखिलेश यादव को चुनौती दी है। उन्होंने कहा कि वह सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव को अपने क्षेत्र से चुनाव लड़ने के लिए चुनौती दे रही हैं। उनका कहना है कि अगर वह उन्हें एक लाख वोटों से नहीं हरा पाए तो राजनीति से सन्यास ले लेंगे।

विज्ञापन


भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) किसान मोर्चा द्वारा जिला मुख्यालय में आयोजित ट्रैक्टर रैली के दौरान पत्रकारों से बातचीत के दौरान उन्होंने अखिलेश यादव को चुनौती दी। साथ ही किसान नेता राकेश टिकैट पर भी निशाना साधा। उन्होंने अखिलेश यादव और राकेश टिकैत को बेईमान बताया। उनका कहना है कि दोनों पीएम मोदी और यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ खड़े नहीं हो पाएंगे।
विज्ञापन


भाजपा विधायक ने कहा कि पीएम मोदी ने दुनिया को अपना परिवार माना है, जबकि यादव के लिए उनका परिवार ही दुनिया है। साथ ही कहा कि जो राजनेता अपने परिवार को दुनिया मानता है, वह बेईमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विधायक सुरेंद्र सिंह ने किसान नेता राकेश टिकैत की आलोचना करते हुए कहा कि वह विपक्षी दलों द्वारा प्राप्त संरक्षण के बल पर किसान आंदोलन कर रहे हैं। उन्होंने टिकैत को मंझा हुआ राजनेता बताया है।

भाजपा विधायक ने आरोप लगाया कि कृषि कानून पर भारतीय किसान संघ (बीकेयू) के नेता इसलिए राजनीति कर रहे हैं क्योंकिं उन्हें फंड मिला है। वह सपा और कांग्रेस के इशारे पर किसान आंदोलन का आयोजन कर रहे हैं। उन्होंने किसानों के आंदोलन को जारी रखने के औचित्य पर सवाल उठाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोगों की भावनाओं का सम्मान करते हुए नए कृषि कानूनों को वापस लेने की घोषणा की थी। जबकि संसद ने भी मंगलवार को तीनों कानूनों को निरस्त करने को मंजूरी दे दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed