फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   BJP leaders have done to the environment

‘भाजपा नेताओं ने बिगाड़ा है माहौल’

Sat, 12 Sep 2015 11:30 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला बलिया
ब्यूरो/अमर उजाला बलिया Updated Sat, 12 Sep 2015 11:30 PM IST
विज्ञापन
BJP leaders have done to the environment
बलिया बंद के दौरान तीन भाजपा नेताओं ने माहौल को बिगाड़ा। सदर विधान सभा में इनका राजनीतिक क्षेत्र न होने के बाद भी ये बिन बुलाए मेहमान की तरह बंदी में शामिल हुए थे। इनका एकमात्र उद्देश्य आग भड़काना था।
विज्ञापन


सपा शांति-व्यवस्था में खलल डालने वालों को कभी माफ नहीं करेगी और न ही भाजपा के आयातित नेताओं को माहौल बिगाड़ने देगी। इतना ही नहीं आने वाले दिनों में भाजपा की राजनैतिक दूकान का शटर सपा गिरा देगी। यह बातें सूबे के कबीना मंत्री नारद राय ने पीडब्लूडी डाकबंगले में पत्रकारों से बातचीत के दौरान शनिवार को कहीं।
विज्ञापन


उन्होंने दुबारा कहा, पूर्व नपा अध्यक्ष लक्ष्मण मेरे छोटे भाई हैं,  मैं उनका हाल जानने उसके घर तक गया था। घर पर ताला बंद होने के कारण मैं लौट आया। टेंडर विवाद से लेकर अब तक के सभी घटनाओं की पुलिस जांच कर रही है। दोषियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज होगा और निष्पक्ष कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कबीना मंत्री ने कहा कि हमले में घायल व्यापारी हों अथवा भाजपा कार्यकर्ता दोनों का पहले इलाज जरूरी है। उसके बाद ही पुलिस कार्रवाई करे इसक ा अफसरों को स्पष्ट निर्देश है। उन्होंने कहा कि नगर में व्यापारी रहते हैं। घटना से नाराज  भी व्यापारी ही थे। बलिया बंद का आह्वान भी व्यापारियों ने ही किया था।


फिर भाजपा को निमंत्रण किसने दिया ? भाजपा के नेता और कार्यकर्ता व्यापारियों को समर्थन देने के बहाने माहौल बिगाड़ने आए थे। उन्होंने भाजपा विधायक उपेंद्र तिवारी, पूर्व विधायक रामइकबाल सिंह तथा भाजपा के प्रदेश मंत्री दयाशंकर सिंह को ही पूरे हंगामे की जड़ माना। कहा कि व्यापारी रामप्रसाद जायसवाल के यहां लूटपाट करने तथा उसकी एक आंख फोड़ने वालों को माफ नहीं किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed