फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   BJP district vice president opened front against Kotwal

भाजपा जिला उपाध्यक्ष ने कोतवाल के खिलाफ खोला मोर्चा

Wed, 24 Jun 2020 10:15 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 24 Jun 2020 10:15 PM IST
विज्ञापन
BJP district vice president opened front against Kotwal
बलिया। भाजपा जिला उपाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह ने शहर कोतवाल के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। उन्होंने कोतवाल पर अवैध वसूली और भ्रष्टाचार में लिप्त होने का आरोप लगाया है। इसे लेकर वे 29 जून से शहर में भ्रष्टाचार मुक्त चाय की दुकान खोलने जा रहे हैं। जिला उपाध्यक्ष ने अपने निर्णय से डीएम के साथ ही पार्टी के पदाधिकारियों को अवगत करा दिया है।
विज्ञापन

डीएम को दिए पत्र में सुरेंद्र ने आरोप लगाया है कि नगर कोतवाल शहर में स्टेशन रोड से शहीद पार्क और स्टेशन-मालगोदाम रोड पर पैसे लेकर सड़क व सड़क की पटरियों पर ठेला व खोमचा वालों की दुकान लगवा रहे हैं। इससे पूरे दिन शहर में जाम लगा रहता है। एक तरफ लोग कोरोना की महामारी से भयभीत हैं हर कोई चाहता है कि भीड़भाड़ से बचे। सड़कों पर जाम लगने से सोशल डिस्टेंसिंग का पालन भी नहीं हो पा रहा है। जिला उपाध्यक्ष ने कोतवाल पर नगर क्षेत्र में गौकशी कराने व स्टेशन-वैशाली रोड पर खुलेआम अनैतिक कार्य करवाने का आरोप लगाया है। उन्होंने कोतवाल पर पैसे लेकर शहर में दुकानों व जमीनों पर कब्जा करवाने का भी आरोप लगाया है। सुरेंद्र ने डीएम से कहा है कि शहर कोतवाल को जनहित में यहां से हटाया जाना आवश्यक है अगर ऐसा नहीं किया गया तो जिला प्रशासन की नींद खोलने के लिए वे समर्थकों के साथ नगर में भ्रष्टाचार
विज्ञापन

कोरोनो से बचाने वाली होगी चाय
भाजपा जिला उपाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह ने कहा कि चाय की दुकान खोलने के लिए ई रिक्शा को सजाया जा रहा है। दुकान के साथ सोशल डिस्टेंसिंग का भी पालन कराया जाएगा और चाय ऐसी होगी जो लोगों को कोरोना संक्रमण की चपेट में आने से बचाएगी। यदि चपेट में आ भी जाते हैं तो चाय पीने से उनका इम्यून सिस्टम मजबूत होगा और वे बीमारी से लड़ने में सफल होंगे। उन्होंने बताया कि चाय में आयुर्वेदिक जड़ी-बूटियों को यूज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed