फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Birthday celebrated as service day

Ballia News: सेवा दिवस के रूप में मनाया जन्मदिन

Tue, 01 Jul 2025 11:19 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 01 Jul 2025 11:19 PM IST
विज्ञापन
Birthday celebrated as service day
बलिया। समाजवादी पार्टी कार्यालय परिसर में सपा प्रमुख एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का जन्मदिन सेवा दिवस के रूप में मनाया गया। इस मौके पर गरीब, कमजोर, असहायों को अंगवस्त्र देखकर के सम्मानित किया गया। सपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने पूर्व मुख्यमंत्री के दीर्घायु होने की कामना की।
विज्ञापन

जन्मदिन पर उपस्थित लोगों ने 2027 में प्रदेश में सपा की सरकार बनाने तथा सपा प्रमुख को मुख्यमंत्री बनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता संग्राम सिंह यादव जिलाध्यक्ष व विधायक फेफना तथा संचालन बीरबल राम ने किया। इस मौके पर जियाउद्दीन रिजवी विधायक, पूर्व विधायक मंजू सिंह, व्यास जी गोंड़, यशपाल सिंह, रामेश्वर पासवान आदि रहे। छात्र नेता धनजी यादव के नेतृत्व में अस्पताल के मरीजों में फल वितरित किया। गड़वार स्थित वृद्धा आश्रम में रहने वाले लोगों के साथ केक काटकर मिठाई वितरित की गई। बाबा बालेश्वर मंदिर, रेलवे स्टेशन तथा बस स्टेशन के समीप रहने वाले जरूरतमंदों को भोजन कराया गया। अमित दुबे, जमाल आलम, मिंटू खां, अजय यादव, इरशाद, नितेश यादव आदि रहे।
विज्ञापन

बांसडीह के मैरिज हाल में केक काटकर जन्मदिन मनाया। कन्हैया यादव के नेतृत्व में 101 फलदार पौधे लगाए गए। अशोक यादव, रामबचन यादव, कमलाकर यादव, श्रीभगवान वर्मा, रामा यादव आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बेल्थरारोड के पूरा चट्टी पर सीयर के ब्लॉक प्रमुख विनय प्रकाश अंचल ने समर्थकों के साथ केक काटा। यहां भंडारे में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। कार्यक्रम में समाजवादी युवजन सभा और छात्र सभा के कार्यकर्ताओं ने योगदान दिया।

भीमपुरा : युवजन सभा के प्रदेश सचिव रवि प्रकाश यादव के नेतृत्व में उसकर गाजियापुर में खेत में रोपनी के दौरान धान के पौध से हैप्पी बर्थडे अखिलेश लिखकर जन्मदिन मनाया गया। ग्रामीणों ने एक दूसरे को मिठाई खिलाई। गोलू यादव, रवि यादव, दीपक यादव, राकेश चौधरी संदीप, राजाराम उपस्थित रहे। समाजवादी कार्यालय पर क्षेत्रीय विधायक मो.जियाउद्दीन रिज़वी ने केक काटकर जन्मदिन मनाया। कहा कि अखिलेश यादव पीडीए समाज पर हो रहे अत्याचार के खिलाफ लड़ रहे हैं। रामजी यादव, भीष्म यादव, खुर्शीद आलम, अनंत मिश्रा, वीरेंद्र सिंह आदि थे। नगरा डाक बंगले पर केक काट कर सपा के नेताओं ने जन्मदिन मनाया। चैयरमैन प्रतिनिधि उमाशंकर राम, जयप्रकाश यादव, कमलेश कुमार भारती, संजय यादव, क्रांति यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed