{"_id":"68b49850e9221b8d92084034","slug":"bikes-collided-head-on-young-man-died-ballia-news-c-190-1-ana1001-147163-2025-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: आमने-सामने टकराईं बाइकें, युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: आमने-सामने टकराईं बाइकें, युवक की मौत
विज्ञापन
रसड़ा(बलिया)। कासिमाबाद मार्ग स्थित नवीन कृषि मंडी के समीप शनिवार की देर रात दो मोटरसाइकिलें आमने-सामने टकरा गईं। इससे बाइक सवार मोतीलाल की मौत हो गई। वहीं दूसरे बाइक पर सवार दिलीप कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए।
सिधागरघाट के समीप दुर्गा स्थान निवासी अक्षयलाल के पुत्र मोतीलाल (30) बाइक से रसड़ा कोतवाली क्षेत्र के नागपुर गांव में अपने ससुराल आए थे। ससुराल से रात में ही वह अपने गांव लौट रहे थे। कृषि मंडी के समीप बाइक से टक्कर हो गई। दोनों बाइक सवार सड़क पर गिरे। आसपास के लोगों ने दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। डाॅक्टर ने मोतीलाल को मृत घोषित कर दिया। वहीं, दूसरे बाइक सवार दिलीप कुमार (40) निवासी रसड़ा बाजार का उपचार के लिए भर्ती कर लिया। कोतवाल योगेंद्र बहादुर सिंह ने कहा कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
सुबह टहल कर घर लौट रहे व्यक्ति को बाइक ने मारी टक्कर, मौत : चिलकहर। रसड़ा -फेफना मार्ग के सॅवरा चट्टी पर रविवार की सुबह बाइक की टक्कर से अशोक सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने जिला अस्पताल पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। रसड़ा कोतवाली क्षेत्र सॅवरा गांव निवासी अशोक सिंह (55) सुबह टहल कर घर जाने के लिए सड़क पार कर रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार बाइक ने टक्कर मार दी। आसपास के लोगों ने जिला अस्पताल भेजा। कोतवाल योगेंद्र्र बहादुर सिंह ने कहा कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। बाइक की तलाश की जा रही है। संवाद