{"_id":"5d98cb608ebc3e93db11af13","slug":"bike-thief-arrested-in-police-uniform-ballia-news-vns487477457","type":"story","status":"publish","title_hn":"धौंस जमाना गया बेकार, पुलिस की वर्दी में बाइक चोर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धौंस जमाना गया बेकार, पुलिस की वर्दी में बाइक चोर गिरफ्तार
विज्ञापन
रसड़ा में चोरी की बाइक व पुलिस की वर्दी के में गिरफ्तार युवक।
- फोटो : BALLIA
बलिया/ रसड़ा। रसड़ा पुलिस ने सड़ौली पुलिया के पास से पुलिस की वर्दी में बाइक चोर को गिरफ्तार किया। पकड़े गए अभियुक्त के पास से चोरी की बाइक बरामद हुई। पुलिस ने उसका संबंधित धाराओं में चालान कर दिया गया।
उप निरीक्षक धमेंद्र कुमार सिंह को मुखबीर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति चोरी की बाइक लेकर रसड़ा के रास्ते बिहार जाने वाला है, जो पुलिस की वर्दी पहने हुए है। सड़ौली पुलिया के पास चेकिंग के दौरान एक व्यक्ति पुलिस की वर्दी में बाइक से पहुंचा। उसने अपना नाम राजबीर यादव ग्राम बजरिया, थाना कोतवाली, जिला गाजियाबाद बताया। जब बाइक आर-15 के बारे में पुलिस ने पूछा तो धौंस जमाने लगा। कड़ाई से पूछताछ में बताया कि मेरा असली नाम रमित पाल सिंह पुत्र स्व सरदार सुंदर सिंह निवासी चक्की वाली गली, चौकी बजरिया, थाना कोतवाली, जनपद गाजियाबाद उप्र है। बताया कि वह सिपाही नहीं है। उसने गाजियाबाद पुलिस लाइन से बाइक चोरी की थी। बाइक पर एक बैग था जिसमें यह वर्दी रखी हुई थी। बताया कि इस वर्दी को मैं पिछले दो वर्षों से पहन रहा हूं। बताया कि यमाहा आर-15 बाइक को उसने उझानी बदायूं से इसी वर्दी को पहनकर ट्रायल लेने के बहाने एक व्यक्ति से लेकर भाग गया और गाजियाबाद पुलिस लाइन से चोरी की गयी बाइक उसी व्यक्ति को दे दिया। कहा कि इसे आज बेचने के लिए बिहार लेकर जा रहा था। गिरफ्तार करने वाली टीम में उप निरीक्षक उमाशंकर यादव, हेड कांस्टेबल राजबली यादव, कांस्टेबल धर्मेंद्र यादव आदि रहे। इस बाबत एसपी देवेंद्र नाथ ने बताया कि एक बाइक चोर पुलिस की वर्दी पहनकर चोरी की बाइक लेकर बिहार बेचने जा रहा था। जिसे रसड़ा पुलिस ने सड़ौली पुलिया के पास शुक्रवार की रात गिरफ्तार कर संबंधित धाराओं में चालान कर दिया।