{"_id":"63b0173ca4d8ad7c4e3fc720","slug":"bike-riding-youth-dies-after-being-hit-by-school-bus-in-ballia-anger-among-villagers","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Ballia: स्कूल बस की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत, ग्रामीणों में आक्रोश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia: स्कूल बस की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत, ग्रामीणों में आक्रोश
Sat, 31 Dec 2022 04:34 PM IST
उत्पल कांत
अमर उजाला नेटवर्क. बलिया
अमर उजाला नेटवर्क. बलिया
Published by: उत्पल कांत
Updated Sat, 31 Dec 2022 04:34 PM IST
सार
बलिया जिले के फेफना क्षेत्र अंतर्गत मटिही प्राथमिक विद्यालय के सामने तेज रफ्तार स्कूल बस की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। हादसे से आक्रोशित ग्रामीणों ने चिलकहर चट्टी पर जाकर जाम लगाने का प्रयास किया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विस्तार
बलिया जिले के फेफना क्षेत्र अंतर्गत मटिही प्राथमिक विद्यालय के सामने तेज रफ्तार स्कूल बस की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। हादसे से आक्रोशित ग्रामीणों ने चिलकहर चट्टी पर जाकर जाम लगाने का प्रयास किया। मौके पर पहुंचे प्रभारी निरीक्षक गड़वार राजकुमार सिंह ने सभी को समझा-बुझाकर शांत कराया।
विज्ञापन
फेफना थाना क्षेत्र के डुमरी गांव निवासी संतोष यादव (18) पुत्र जंगली यादव अपनी बहन को चिलकहर चट्टी पहुंचा कर वापस लौट रहा था। मटिही प्राथमिक विद्यालय ठीक सामने बच्चों से भरी स्कूली बस ने उसकी बाइक को रौंद दिया। मौके पर ही संतोष की मौत हो गई। मौत की खबर मिलते ही परिवार सहित पूरे गांव में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
वहीं, चालक स्कूल बस लेकर भागने में सफल रहा। इससे आक्रोशित ग्रामीणों ने शव को चिलकहर चट्टी पर लाकर जाम करने का प्रयास किया। गड़वार प्रभारी निरीक्षक की तत्परता और समझाने की वजह से ग्रामीण मान गए। फेफना पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
विज्ञापन