फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Bike hits stone on under-construction link expressway; three injured.

Ballia News: निर्माणाधीन लिंक एक्सप्रेसवे पर पत्थर से टकराई बाइक, तीन लोग घायल

Thu, 15 Oct 2026 01:37 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 15 Oct 2026 01:37 AM IST
विज्ञापन
Bike hits stone on under-construction link expressway; three injured.
बलिया। नरहीं थाना क्षेत्र में भरौली गोलंबर से करीब 400 मीटर दूर निर्माणाधीन ग्रीनफील्ड लिंक एक्सप्रेसवे पर मंगलवार रात सड़क पर रखे पत्थर से टकराकर बाइक सवार तीन लोग घायल हो गए।
विज्ञापन


गाजीपुर जिले के भांवरकोल थाना क्षेत्र के रेवसड़ा गांव निवासी अक्षय लाल (27), अखिलेश यादव (34) और दीना राम (26) एक बाइक से बक्सर जा रहे थे। बाइक अक्षय लाल चला रहा था। भरौली गोलंबर से आगे निर्माणाधीन सड़क पर रखे पत्थर से बाइक टकरा गई। हादसे में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल दीना राम ने बताया कि वह ट्रक चालक है। अपने साथी ट्रक चालक को बक्सर छोड़ने के लिए तीनों बाइक से जा रहे थे। इसी दौरान निर्माणाधीन सड़क पर रखे पत्थर से बाइक टकरा गई।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों के परिजनों को मोबाइल फोन से घटना की जानकारी दी। जिला अस्पताल के ट्राॅमा सेंटर में चिकित्सकों ने घायलों को भर्ती कर उपचार शुरू किया। घटना की जानकारी मिलने पर परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। नरहीं थानाध्यक्ष अनुपम जायसवाल ने बताया कि मंगलवार रात करीब आठ बजे निर्माणाधीन ग्रीनफील्ड लिंक एक्सप्रेसवे पर पत्थर से टकराने के कारण बाइक सवार तीन लोग घायल हुए थे। तीनों की हालत अब ठीक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed