फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   bihar police arrested liqor

बिहार पुलिस ने पिकअप सहित 551 लीटर शराब पकड़ी

Tue, 29 Jun 2021 09:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 29 Jun 2021 09:39 PM IST
विज्ञापन
bihar police arrested liqor
बैरिया। यूपी सीमा क्षेत्र के बलिया जनपद से होते हुए शराब लदी पिकअप जयप्रभा सेतु के रास्ते बिहार प्रवेश करते ही मांझी पुलिस ने पकड़ लिया। वाहन चालक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। कार्टून में पैक 551 लीटर अंग्रेजी शराब समेत पिकअप को जब्त कर लिया गया है।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष ओम प्रकाश चौहान ने बताया कि वाहन जांच के दौरान सीमावर्ती उत्तर प्रदेश की तरफ से दिल्ली नंबर की एक पिकअप वाहन आ रही थी। जिसे देख पुलिस ने चालक से वाहन रोकने का इशारा किया, हालांकि चालक पिकअप को लेकर भागने का प्रयास किया, पुलिस ने उसे खदेड़कर पकड़ लिया। पुलिस ने वाहन की तलाशी ली तो उसके अंदर से कार्टून में पैक करीब 551 लीटर विदेशी शराब बरामद की गई।
विज्ञापन

गिरफ्तार चालक उत्तर प्रदेश के एटा जनपद के कुतुबपुर गांव निवासी विपिन कुमार बताया जाता है। पूछताछ के दौरान चालक ने बताया कि उक्त शराब की खेप दिल्ली से लेकर वह चला था जिसे छपरा में डिलिवर करना था। गिरफ्तार चालक से पूछताछ कर पुलिस असली तस्कर को गिरफ्तार करने के प्रयास में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed