{"_id":"5a9ecb704f1c1b585f8b4eef","slug":"bhojpuri-singer-pawan-singh-for-seven-rounds","type":"story","status":"publish","title_hn":"भोजपुरी गायक पवन सिंह ने लिए सात फेरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भोजपुरी गायक पवन सिंह ने लिए सात फेरे
ballia
Updated Tue, 06 Mar 2018 10:40 PM IST
विज्ञापन
नगर के एक निजी होटल में मंगलवार को परिणय सूत्र में बंधे भोजपुरी अभिनेता और गायक पवन सिंह व ज्योति सिंह।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भोजपुरी पार्श्व गायक और फिल्म अभिनेता पवन सिंह ने मंगलवार की शाम शहर निवासी ज्योति सिंह के साथ सात फेरे लिए। समारोह जनपद के चितबड़ागांव स्थित एक होटल में आयोजित किया गया, जिसमें खास रिश्तेदार और नजदीकियों को ही आमंत्रित किया गया। नजदीकियों ने बताया कि पांच मार्च को ही पवन ने कोर्ट मैरिज कर ली थी। आज हिंदू रीति रिवाज से शादी की।
अभिनेता के रिश्तेदारों ने बताया कि शहर के मिड्ढी मोहल्ला निवासी रामबाबू सिंह के परिवार का पवन सिंह के परिवार से पुराना संबंध था, जिसके चलते दोनों परिवार शादी के लिए सहमत हुए।
ज्योति सिंह अभी स्नातक की छात्रा हैं और फैशन डिजाइनिंग का कोर्स भी कर रही हैं। सूत्रों की माने तो पवन सिंह की यह तीसरी शादी है। शादी को लेकर काफी गोपनीयता बरती गई। घर के सदस्य मीडिया के सामने कुछ भी बोलने से कतराते रहे। समारोह स्थल पर मेहमानों और नजदीकियों के लिए 330 पास जारी किए गए थे।
विज्ञापन
शाम करीब सात बजे शुुभ मुहुर्त में शादी की रस्म शुरू हुई। विवाह समारोह में यूपी, बिहार के नामी कलाकारों के साथ ही गायक पहुंचे और वर वधू को आशीर्वाद दिया। परिवार के सदस्यों में बड़े भाई रानू सिंह, चाचा अजीत सिंह, गुड्डू सिंह, रितीक सिंह, राहुल सिंह ने मेहमानों का स्वागत किया।
शादी को लेकर जिले में चर्चाओं का बाजार भी गर्म रहा। लोग भोजपुरी के इस अभिनेता और गायक की शादी देखने के लिए होटल के बाहर मंडराते रहे। लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिल सकी।
पवन सिंह ने देवरा बड़ा सतावेला, भोजपुरिया राजा जैसी प्रमुख भोजपुरी फिल्मों में अभिनय किया है। उनका पहला भोजपुरी एलबम ओढ़निया वाली 1997 में आया था, उसके बाद कांच कसईली ने 2005 में, 2008 में सिंह ने एलबम लॉलीपॉप लागेलू (शीर्षक गीत) को रिलीज किया। 2007 की फिल्म रंगली चुनरिया तोहरा नाम में प्रमुख भूमिका निभाई। 2016 में अंतर्राष्ट्रीय भोजपुरी फिल्म पुरस्कारों में सिंह को सर्वश्रेष्ठ पुरुष गायक से सम्मानित किया गया।