{"_id":"615b35e48ebc3e628d1eaec7","slug":"before-october-17-mps-will-undertake-padyatra-ballia-news-vns615425749","type":"story","status":"publish","title_hn":"17 अक्तबर से पूर्व सांसद करेंगे पदयात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
17 अक्तबर से पूर्व सांसद करेंगे पदयात्रा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बैरिया। भाजपा नेता एवं पूर्व सांसद भरत सिंह ने कहा कि कार्यकर्ताओं की उपेक्षा, विकास कार्यों में लूट-खसोट और क्षेत्र के विकास की दौड़ में पिछड़ने से मर्माहत होकर मुझे पदयात्रा शुरू करनी पड़ रही है। पूर्व सांसद सोमवार को अपने नवका टोला स्थित आवास पर कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं को पिछले साढ़े चार वर्षों में लगातार अपमानित होना पड़ा है। इसके लिए मैं भी कसूरवार हूं। कटानरोधी कार्यों के नाम पर लूट हुई है। सड़के गड्ढों में तब्दील हैं। विकास कार्य बदहाल हैं। 17 अक्टूबर से लोकनायक जयप्रकाश नारायण की धरती से बलिया तक की पदयात्रा करूंगा। इसमें दो दर्जन से अधिक जनसभाएं होंगी। भाजपा के जिला उपाध्यक्ष विजय बहादुर सिंह, नंदजी सिंह, हरि कंचन सिंह, धनंजय सिंह, हरिमोहन सिंह, रमाकांत पांडेय, रत्नेश सिंह, अनिल पांडेय, मनोज सिंह, सुधांशु तिवारी, दिग्विजय सिंह, दुर्गेश्वर तिवारी, धीरज तिवारी, दीनानाथ विन्द, अखिलेश सिंह, मुन्ना सिंह, जयराम यादव, नंदजी वर्मा, बलराम सिंह, जवाहर सिंह रहे। अध्यक्षता मदन सिंह और संचालन सुभाष चंद्र सिंह ने किया।