फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Before October 17, MPs will undertake padyatra

17 अक्तबर से पूर्व सांसद करेंगे पदयात्रा

Mon, 04 Oct 2021 10:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 04 Oct 2021 10:42 PM IST
विज्ञापन
Before October 17, MPs will undertake padyatra
बैरिया। भाजपा नेता एवं पूर्व सांसद भरत सिंह ने कहा कि कार्यकर्ताओं की उपेक्षा, विकास कार्यों में लूट-खसोट और क्षेत्र के विकास की दौड़ में पिछड़ने से मर्माहत होकर मुझे पदयात्रा शुरू करनी पड़ रही है। पूर्व सांसद सोमवार को अपने नवका टोला स्थित आवास पर कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं को पिछले साढ़े चार वर्षों में लगातार अपमानित होना पड़ा है। इसके लिए मैं भी कसूरवार हूं। कटानरोधी कार्यों के नाम पर लूट हुई है। सड़के गड्ढों में तब्दील हैं। विकास कार्य बदहाल हैं। 17 अक्टूबर से लोकनायक जयप्रकाश नारायण की धरती से बलिया तक की पदयात्रा करूंगा। इसमें दो दर्जन से अधिक जनसभाएं होंगी। भाजपा के जिला उपाध्यक्ष विजय बहादुर सिंह, नंदजी सिंह, हरि कंचन सिंह, धनंजय सिंह, हरिमोहन सिंह, रमाकांत पांडेय, रत्नेश सिंह, अनिल पांडेय, मनोज सिंह, सुधांशु तिवारी, दिग्विजय सिंह, दुर्गेश्वर तिवारी, धीरज तिवारी, दीनानाथ विन्द, अखिलेश सिंह, मुन्ना सिंह, जयराम यादव, नंदजी वर्मा, बलराम सिंह, जवाहर सिंह रहे। अध्यक्षता मदन सिंह और संचालन सुभाष चंद्र सिंह ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed