फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Beat constable and chief constable of Dial-112 suspended in case of illegal liquor in ballia

बलिया: अवैध शराब का वीडियो वायरल होने पर डीएम की कार्रवाई, बीट सिपाही और डायल-112 का मुख्य आरक्षी निलंबित

Mon, 29 Nov 2021 04:20 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Mon, 29 Nov 2021 04:20 PM IST
विज्ञापन
Beat constable and chief constable of Dial-112 suspended in case of illegal liquor in ballia
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

बलिया में अवैध शराब बनाने से संबंधित वीडियो की जांच के दौरान इसकी पुष्टी होने पर जिलाधिकारी के निर्देश पर एसपी ने बीट सिपाही और डायल-112 का मुख्य आरक्षी को निलंबित कर दिया है। तहरीर पर तीन लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है, जिसमें दो गिरफ्तार हैं।

विज्ञापन


जिलाधिकारी को रविवार को पचखोरो और कचबचिया में किसी ने अवैध शराब बनाने का वीडिओ भेजा था। जिलाधिकारी ने वीडियो मिलने के बाद तत्काल मौके पर उपजिलाधिकारी सदर, सीओ सिटी व जिला आबकारी अधिकारी की संयुक्त टीम भेजकर प्रकरण की जांच कराई। टीम ने वीडियो में दिख रही महिला व अन्य लोगों से पूछताछ कर सच्चाई जानी।
विज्ञापन


इस दौरान मौके से गन्ने का रस निकालने वाला कोल्हू और गुड़ बनाने का कड़ाहा बरामद हुआ। बगल के एक कमरे में अवैध शराब (कइता) तैयार किया जाता था। 159 पाउच अवैध शराब भी बरामद की गई। बरामद सैंपल के आधार पर सुखपुरा थाने में आबकारी अधिनियम के साथ ही अन्य धाराओं में राजकुमारी पत्नी रामजी यादव, लल्लन यादव व विश्वनाथ राजभर पर मुकदमा दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसमें महिला समेत दो को गिरफ्तार कर लिया गया है। एक फरार बताया जा रहा है। पचखोरा व कचबचिया कला में कच्ची शराब बेचने से संबंधित वीडियो के मामले में जिलाधिकारी अदिति सिंह के निर्देश पुलिस अधीक्षक राजकरण नैय्यर ने तत्काल बीट सिपाही व डायल 112 के मुख्य आरक्षी को निलंबित करते हुए पूरे प्रकरण की प्रारम्भिक जांच सीओ सदर को सौंप दी है। डीएम-एसपी ने अपनी संयुक्त रिपोर्ट शासन को भेज दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed