{"_id":"cfba0c29c0ca51a2887862ac9fd8fd39","slug":"be-strict-against-spread-the-garbage-drm-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गंदगी करने वालों पर बरतें सख्ती ः डीआरएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गंदगी करने वालों पर बरतें सख्ती ः डीआरएम
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 21 Mar 2015 10:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छपरा से निरीक्षण के बाद बलिया माडल रेलवे स्टेशन पर पहुंचे मंडल रेल प्रबंधक सतीश के कश्यप ने प्लेटफ ार्म, प्रतीक्षालय, शौचालय आदि का गहन निरीक्षण किया। खामियां मिलने पर संबधित अधिकारियों और कर्मचारियों की क्लास लगाई। स्टेशन परिसर में गंदगी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का निर्देश दिया।
छपरा जंक्शन से निरीक्षण करने के बाद पैसेंजर ट्रेन में अपने सैलून के साथ चल रहे मंडल रेल प्रबंधक सतीश के कश्यप ने बीच में पड़ने वाले सभी छोटे-बडे़ स्टेशनों का जायजा लिया। बलिया स्टेशन पर उतरने के बाद सबसे पहले शौचालय और प्रतीक्षालय का निरीक्षण किया। वहां भी कमियां देखकर उसे दुरुस्त कराने का निर्देश दिया। कहा कि स्टेशन परिसर में गंदगी फैलाने वालों पर जुर्माना लगाया जाए।
सर्कु लेटिंग एरिया का निरीक्षण करने के बाद टिकट घर, पूछताछ घर और डारमेटरी की व्यवस्था देखी। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सीएल शाह ने एक-एक बिंदू की जानकारी डीआरएम को दी। इस दौरान स्टेशन परिसर में एक खाद्य सामग्री के दूकान के निरीक्षण के दौरान कहा कि प्रत्येक वस्तु का मूल्य दीवार पर लिखवाया जाए। कहा कि साइकल स्टैंड और शौचालय में प्रयोग के लिए किसी भी हालत में निर्धारित शुल्क से अधिक नहीं दिया जाएगा।
विज्ञापन
इस दौरान उन्होंने स्टेशन के पिछले हिस्से में बने एक टिकट काउंटर का भी निरीक्षण किया। जनरल टिकट घर का भी निरीक्षण किया। इस मौके पर स्टेशन अधीक्षक संजय सिंह, सहायक स्टेशन मास्टर मनोज तिवारी, मुख्य टिकट परीक्षक फिरोज अहमद, मारूफ खां आदि उपस्थित रहे।