फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Be annoyed to tranfer of BDo locked the office

बीडीओ के तबादले से नाराज हो जड़ा ताला

Thu, 09 Apr 2015 11:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 09 Apr 2015 11:58 PM IST
विज्ञापन
Be annoyed to tranfer of BDo locked the office
क्षेत्र पंचायत कार्यालय मनियर पर तैनात किसी भी बीडीओ के कुछ समय में ही तबादला से क्षुब्ध ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि कुंवर विजय सिंह और प्रधान संघ के जिलाध्यक्ष श्रीनिवास मिश्र के नेतृत्व में प्रधानों तथा क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने गुरुवार को ब्लाक में ताला जड़ दिया। साथ ही धरने पर बैठ गए और पुराने बीडीओ को मनियर वापस लाने की मांग पर अड़ गए।
विज्ञापन


धरनारत लोगों का कहना था कि मनियर विकास खंड कार्यालय पर अधिकांश समय तक प्रभारी बीडीओ के रूप में सुभाषचंद्र सरोज और चंदमोहन कनौजिया को रखा गया था। स्थायी बीडीओ के रूप में 26 जनवरी 2015 को रणधीर कुमार राम की नियुक्ति हुई, अभी तीन महीने ही नहीं बीते कि सात अप्रैल को स्थानांतरण नवानगर के लिए कर दिया गया। कहा कि बार-बार बीडीओ के तबादले के कारण विकास कार्य प्रभावित हो रहा है।
विज्ञापन


धरनारत लोगों ने मांग किया कि स्थानांतरित बीडीओ रणधीर कुमार राम को ब्लाक नवानगर से ब्लाक मनियर लाया जाए और उनकी जगह पर तैनात बीडीओ बसंती देवी का स्थानांतरण नवानगर के लिए किया जाए। चेतावनी दी कि यह क्षेत्र बेसिक शिक्षामंत्री राम गोविंद चौधरी का रहा है। इस समय चौधरी चुनाव में व्यस्त हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जब तक चौधरी का आगमन मनियर ब्लाक पर नहीं होता, तालाबंदी और धरना जारी रहेगा। धरना देने वालों में प्रमुख रूप से प्रधान संघ के ब्लाक अध्यक्ष अनिल पांडेय, सपा नेता रवींद्र सिंह, रमाशंकर यादव, रामदेव यादव, प्रधान देवेंद्र यादव, संतोष सिंह, कंचन कुमार यादव, सत्येंद्र यादव, ओमप्रकाश राय, कन्हैया सिंह, अजय वर्मा, राज कुमार राम, रामजीत साहनी, शैलेश सिंह, सुरेंद्र सिंह, रामनाथ यादव आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed