फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   bataeedaar kisaanon ka genhoo bhee hoga kray: saansad

बटाईदार किसानों का गेंहू भी होगा क्रय: सांसद

Sun, 26 Apr 2020 11:09 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 26 Apr 2020 11:09 PM IST
विज्ञापन
bataeedaar kisaanon ka genhoo bhee hoga kray: saansad
बटाईदार किसानों का गेंहू भी होगा क्रय: सांसद
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बैरिया। भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त ने गेहूं क्रय केंद्रों पर किसानों द्वारा गेहूं विक्रय में आ रही तकनीकी समस्या को मुख्यमंत्री योगी व प्रमुख सचिव से बात कर समाधान करा लेने का भरोसा दिया है। साथ ही बटाईदार किसानों के गेहूं की बिक्री भी क्रय केंद्रों पर कराने की पहल की है।

कस्बा स्थित अपने कार्यालय पर रविवार को सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त ने बताया कि गेहूं क्रय केंद्र किसानों के उत्पादन को सरकारी तौर पर खरीदने की व्यवस्था है। कहा कि बटाईदार किसानों की एक बड़ी समस्या है। जिसके पास जमीन नहीं है, वह खेती करते हैं उनके उत्पादन का क्या हो। लेकिन उसका भी समाधान निकाला गया कि जो बटाईदार किसान गेहूं की खेती करेंगे उनका गेहूं खरीद लिया जाए। सांसद ने कहा कि चार दिन पहले सरकार व पार्टी के स्तर पर बात हुई थी जहां जानकारी मिली कि गेंहू खरीद में कुछ तकनीकी कठिनाई है। इसके समाधान की कोशिश चल रही है। प्रयास रहेगा कि दो-चार दिन में समस्या का समाधान हो जाए। बैरिया तहसील की बात है तो लॉकडाउन में मैं गांव पर ही हूं और अधिकारियों से बात कर हर समस्याओं का समाधान करने का प्रयास कर रहा हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed