फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Bank will remain closed for three days

तीन दिन बैंक रहेंगे बंद आज ही निबटा लें काम

Thu, 09 Mar 2017 10:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो /बलिया
अमर उजाला ब्यूरो /बलिया Updated Thu, 09 Mar 2017 10:43 PM IST
विज्ञापन
 अगर आपको बैंक में पैसे का लेन-देन संबंधी अन्य जरूरी कार्य करना है तो आपके पास एक दिन का मौका है, इसकी वजह यह है कि आज के बाद तीन दिनों तक बैंक बंद रहेंगे। 11 से लेकर 13 मार्च तक बैंक में अवकाश है।
विज्ञापन



होली त्योहार के मद्देनजर एक तरफ बाजार में जहां जमकर खरीददारी हो रही है, वहीं दूसरी ओर चुनाव संपन्न होने के बाद बैंकों पर भी लोड बढ़ गया है। त्योहार को देखते हुए बैंकिंग करने के लिए अधिक संख्या में लोग बैंक पहुंच रहे हैं। नौकरीपेशा लोगों के लिए राहत भरी खबर यह है कि त्योहार माह के शुरू में पड़ने से खाते में तनख्वाह आ गई है। ऐसे में खरीददारी करने में हाथ समेटना नहीं पड़ेगा। लेकिन थोड़ी सी ढिलाई उन्हें त्योहार पर भारी भी पड़ सकता है। खाते में पैसा रहते हुए भी जरूरत के सामानों की खरीददारी नहीं कर सकेंगे। इसकी वजह यह है कि शुक्रवार के बाद शनिवार से बैंक तीन दिनों के लिए बंद रहेंगे।
विज्ञापन


शनिवार को माह का दूसरा शनिवार होगा, रविवार की बंदी और सोमवार को होली का अवकाश। ऐसे में तीन दिनाें तक बैंक लगातार बंद रहेंगे। बैंक बंद होने से कैश की समस्या भी हो सकती है। यहां चिंता की बात यह भी है कि छुट्टी वाले दिन अधिकांश बैंकों के एटीएम भी बंद ही रहते हैं। कुछ खुलते भी हैं तो उनमें कैश रहने की कोई गारंटी नहीं है। ऐसे में लोगों को भटकना पड़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed