फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Ban on Bhagalpur bridge will continue

भागलपुर पुल पर अभी जारी रहेगा प्रतिबंध

Fri, 11 Nov 2022 11:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 11 Nov 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
Ban on Bhagalpur bridge will continue
बेल्थरारोड। पूर्वी उत्तर प्रदेश को नेपाल समेत पूर्वोत्तर राज्यों को जोड़ने वाले सरयू नदी पर निर्मित भागलपुर सेतु पर भारी वाहनों का आवागमन अभी प्रतिबंधित रहेगा। पुल की मरम्मत का कार्य चल रहा है। ऐसे में भारी वाहनों को दूसरे मार्गों से होकर गंतव्य की ओर जाना पड़ रहा है।
विज्ञापन

सरयू नदी पर दो दशक पूर्व एक किलोमीटर लंबे पुल का निर्माण किया गया। निर्माण के बाद कई बार पुल की मरम्मत की जा चुकी है। फिर भी पुल सही तरीके से दुरुस्त नहीं हुआ। निर्माण के कुछ वर्षों के बाद से ही पुल खराब होने लगा। पुल के ज्वाइंट ढीले हो गए तथा वाहनों के गुजरते समय में पुल में कंपन होने लगा। इस स्थिति के मद्देनजर सेतु निर्माण निगम के अधिकारियों ने जिलाधिकारी देवरिया को वस्तुस्थिति से अवगत कराते हुए पुल की मरम्मत के लिए वाहनों का आवागमन बंद करने का अनुरोध किया। सेतु निर्माण निगम के परियोजना प्रबंधक एसपी सिंह ने बताया कि पुल की मरम्मत का कार्य चल रहा है। भारी वाहनों के आवागमन पर प्रतिबंध जारी रहेगा। मरम्मत का कार्य पूर्ण होने के बाद भारी वाहनों का आवागमन शुरू किया जाएगा। गुजरात के मोरबी पुल हादसे के बाद हरकत में आई प्रदेश सरकार ने संबंधित अधिकारियों को सूबे के सभी छोटे बड़े पुलों का निरीक्षण कर उसकी मरम्मत और सुरक्षा के मद्देनजर अन्य प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed