{"_id":"5ec6a74e8ebc3e90731e6b4c","slug":"ballia-woman-wandering-from-delhi-reached-colony-escaped-from-hospital-after-corona-test","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली से भटकते हुए बस्ती पहुंची बलिया की महिला कोरोना टेस्ट के बाद अस्पताल से फरार, घर पहुंचने के बाद मिली संक्रमित होने की जानकारी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली से भटकते हुए बस्ती पहुंची बलिया की महिला कोरोना टेस्ट के बाद अस्पताल से फरार, घर पहुंचने के बाद मिली संक्रमित होने की जानकारी
Thu, 21 May 2020 09:37 PM IST
स्वाधीन तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलिया
Published by: स्वाधीन तिवारी
Updated Thu, 21 May 2020 09:37 PM IST
विज्ञापन
कोरोना वायरस की जांच
- फोटो : Amar Ujala
बलिया जिले के रसड़ा कोतवाली क्षेत्र के नसीरपुर पंडितपुरा गांव में गुरुवार को एक महिला के कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद गांव से लेकर कस्बे तक हड़कंप मच गया। यह जानकारी ज्वाइंट मजिस्ट्रेट विपिन जैन एवं सर्विलांस प्रभारी डॉ एके मिश्रा ने दी। इसे लेकर जिले में अब कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 14 मरीज हो गई है। स्वास्थ्य टीम ने महिला को बसंतपुर स्थित एल-1 अस्पताल में भर्ती कराया है। अब बसंतपुर में मरीजों की संख्या 13 हो गई है, जबकि एक मरीज आजमगढ़ मेडिकल कॉलेज में है।
विज्ञापन
महिला ने बताया कि उसका परिवार हरियाणा में नौकरी करता था। भाई भी हरियाणा में नौकरी करता था। मैं भाई के साथ हरियाणा से गांव जाने के लिए निकली। जमुना नगर बॉर्डर दिल्ली के पास भीड़ की वजह से एक दूसरे से साथ छूट गया। मेरा भाई 16 मई को गांव नसीरपुर पंडितपुरा पहुंच गया, जबकि मैं भटकते हुए ट्रक में सवार होकर बस्ती पहुंच गई। जैसे ही मैं ट्रक से नीचे उतरी मुझे चक्कर आ गया और जमीन पर गिर पड़ी।
विज्ञापन
आसपास के लोगों ने स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने कोरोना जांच टीम को सूचना दी। कोरोना टीम सैंपल लेकर चली गई। इसके बाद मुझे होश आया तो मैंने भाई से मोबाइल पर बात की। उसे बताया कि इस समय बस्ती के जिला चिकित्सालय में हूं। सूचना मिलते ही गांव का एक व्यक्ति अपनी गाड़ी से लेकर मुझे 17 मई को नसीरपुर पंडितपुरा गांव आया।
विज्ञापन
उधर, जब बस्ती में 21 मई को रिपोर्ट आई तो पता चला कि महिला कोरोना पॉजिटिव है। इसके बाद डॉक्टर बेड के पास पहुंचे तो महिला बेड से गायब थी। इसके बाद हड़कंप मच गया। महिला ने हॉस्पिटल में अपना पता ससुराल गाजीपुर जनपद थाना नोनहरा गांव निवासी पहाड़पुर लिखवाया था। जिलाधिकारी बस्ती ने गाजीपुर के जिलाधिकारी को सूचना दी।
इसके बाद जिलाधिकारी गाजीपुर ने उपजिलाधिकारी व थाना पुलिस को पहाड़पुर भेजा। वहां पता चला कि महिला यहां आकर अपने मायके रसड़ा कोतवाली क्षेत्र के नसीरपुर पंडितपुरा गांव पहुंच चुकी है। इसकी सूचना मिलते ही कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सौरव कुमार राय, नायब तहसीलदार शैलेश कुमार मौके पर पहुंच गए और पूछताछ के बाद उच्चाधिकारियों को सूचना दी। इसके बाद महिला को बसंतपुर एल-1 अस्पताल में भर्ती कराया। उसके गांव को हॉटस्पाट घोषित कर दिया गया है।