फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Ballia: Supply inspector charged with extortion

बलियाः आपूर्ति निरीक्षक पर लगाया धन उगाही का आरोप

Tue, 02 Mar 2021 11:55 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 02 Mar 2021 11:55 PM IST
विज्ञापन
Ballia: Supply inspector charged with extortion
बेल्थरारोड। भाजपा नेताओं ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को अलग-अलग पत्र भेज बेल्थरारोड तहसील के आपूर्ति निरीक्षक व सहायक समीक्षा अधिकारी द्वारा कोटेदारों से वितरण करने वाले खाद्यान्न पर अवैध रूप से धन उगाही करने की शिकायत की है।
विज्ञापन

पत्र में आरोप है कि आपूर्ति निरीक्षक व सहायक समीक्षा अधिकारी द्वारा कोटेदारों से 50 रुपए प्रति क्विंटल वितरण करने वाले खाद्यान्न पर खुलेआम वसूली की जा रही है। लॉकडाउन के दौरान एक माह में दो बार कार्ड धारकों को दिए जाने वाले खाद्यान्न के वितरण के नाम पर धन उगाही की गई। झूठी शिकायतों के आधार पर दुकान को पहले निलंबित करने के बाद बहाली के नाम पर बड़े पैमाने पर धन वसूली की जाती है। पत्र में आपूर्ति निरीक्षक व सहायक समीक्षा अधिकारी के भ्रष्ट कार्यों की जांच कर उन्हें निलंबित करते हुए भ्रष्टाचार पर प्रभावी अंकुश लगाने की मांग की, ताकि भ्रष्टाचार मुक्त शासन व्यवस्था बनी रहे। सीएम को अलग-अलग शिकायत पत्र भेजने वालों में श्रीनाथ बाबा मठ के महंत कौशलेंद्र गिरि, भाजपा नेता सुनील कनौजिया, फतेह बहादुर सिंह, देवेंद्र नाथ यादव, रोहित सिंह, नीरज सिंह, सूर्य प्रकाश सिंह, अरविंदनारायण सिंह आदि हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed