{"_id":"5feb0a70db2bd93ac11b5fe0","slug":"ballia-s-chief-medical-officer-turned-corona-positive","type":"story","status":"publish","title_hn":"बलिया के मुख्य चिकित्साधिकारी कोरोना पॉजिटिव, आक्सीजन लेबल अचानक घटने से पीजीआई रेफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बलिया के मुख्य चिकित्साधिकारी कोरोना पॉजिटिव, आक्सीजन लेबल अचानक घटने से पीजीआई रेफर
Tue, 29 Dec 2020 04:22 PM IST
स्वाधीन तिवारी
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
Published by: स्वाधीन तिवारी
Updated Tue, 29 Dec 2020 04:22 PM IST
विज्ञापन
कोरोना वायरस की जांच
- फोटो : अमर उजाला।
बलिया जिले के मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. जितेंद्र पाल कोरोना संक्रमित हो गए हैं। अचानक उनका आक्सीजन लेबल घटने के कारण चिकित्सकों की टीम ने पीजीआई रेफर किया है। दरअसल, दो दिन पूर्व रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद वह होम आइसोलेशन में चिकित्सकों की निगरानी में थे।
विज्ञापन
सोमवार की देर रात अचानक सांस लेने में परेशानी की शिकायत पर उनकी देखरेख कर रही चिकित्सकीय टीम ने आक्सीजन लेबल गिरने के कारण उन्हें बेहतर इलाज के लिए पीजीआई रेफर किया है। वहां उनका इलाज चल रहा है। उनके सम्पर्क में आए चिकित्सकों व स्वस्थ्यकर्मियों की सैंपलिंग की गई है।
विज्ञापन