{"_id":"62a34a07ebcb6b1198784425","slug":"ballia-news-knife-attack-on-father-and-son-who-returning-after-jumme-ki-namaj","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: जुमे की नमाज पढ़ कर लौट रहे पिता-पुत्र पर चाकू से हमला, पुरानी रंजिश में वारदात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: जुमे की नमाज पढ़ कर लौट रहे पिता-पुत्र पर चाकू से हमला, पुरानी रंजिश में वारदात
Fri, 10 Jun 2022 07:11 PM IST
उत्पल कांत
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
Published by: उत्पल कांत
Updated Fri, 10 Jun 2022 07:11 PM IST
सार
बलिया जिल में निपनिया गांव में पुरानी रंजिश में शुक्रवार की दोपहर नमाज पढ़कर आते समय पिता-पुत्र पर एक युवक ने चाकू से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। दोनों को जिला अस्पताल भेज दिया गया।
विज्ञापन
बलिया में मस्जिद के बाहर तैनात पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बलिया जिले के निपनिया गांव में पुरानी रंजिश में शुक्रवार की दोपहर नमाज पढ़कर आते समय पिता-पुत्र पर एक युवक ने चाकू से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। दोनों को जिला अस्पताल भेज दिया गया। एएसपी, सीओ और अन्य अधिकारियों ने पहुंचकर मामले की जानकारी ली।
विज्ञापन
मनियर थाना क्षेत्र के निपनिया गांव निवासी इसराफिल अंसारी (65) व इब्राहिम अंसारी (25) शुक्रवार की दोपहर नमाज पढ़कर घर जा रहे थे। वे परशुराम उपाध्याय के घर के पास पहुंचे थे, इसी दौरान गांव के ही व्यक्ति ने इब्राहिम अंसारी पर चाकू से हमला कर दिया। उसको बचाने गए पिता इसराफिल अंसारी पर भी हमला कर दिया। इसमें पिता-पुत्र दोनों घायल हो गए।
विज्ञापन
दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिकंदरपुर ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक ने जिला अस्पताल भेज दिया। आरोपी को पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। घटना की जानकारी मिलते ही अपर पुलिस अधीक्षक दुर्गा प्रसाद तिवारी, क्षेत्राधिकारी सिकंदरपुर भूषण वर्मा, चौकी प्रभारी मुरारी मिश्रा ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिकंदरपुर पहुंच घायलों से जानकारी ली। प्रभारी निरीक्षक कमलेश कुमार पटेल ने बताया कि तहरीर मिलने के बाद एफआईआर दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन