फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Ballia News knife attack on Father and son who returning after jumme ki namaj

Ballia News: जुमे की नमाज पढ़ कर लौट रहे पिता-पुत्र पर चाकू से हमला, पुरानी रंजिश में वारदात

Fri, 10 Jun 2022 07:11 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया Published by: उत्पल कांत Updated Fri, 10 Jun 2022 07:11 PM IST
सार


बलिया जिल में निपनिया गांव में पुरानी रंजिश में शुक्रवार की दोपहर नमाज पढ़कर आते समय पिता-पुत्र पर एक युवक ने चाकू से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। दोनों को  जिला अस्पताल भेज दिया गया। 

विज्ञापन
Ballia News knife attack on Father and son who returning after jumme ki namaj
बलिया में मस्जिद के बाहर तैनात पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बलिया जिले के निपनिया गांव में पुरानी रंजिश में शुक्रवार की दोपहर नमाज पढ़कर आते समय पिता-पुत्र पर एक युवक ने चाकू से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। दोनों को  जिला अस्पताल भेज दिया गया। एएसपी, सीओ और अन्य अधिकारियों ने पहुंचकर मामले की जानकारी ली।

विज्ञापन


मनियर थाना क्षेत्र के निपनिया गांव निवासी इसराफिल अंसारी (65) व इब्राहिम अंसारी (25) शुक्रवार की दोपहर नमाज पढ़कर घर जा रहे थे। वे परशुराम उपाध्याय के घर के पास पहुंचे थे, इसी दौरान गांव के ही व्यक्ति ने इब्राहिम अंसारी पर चाकू से हमला कर दिया। उसको बचाने गए पिता इसराफिल अंसारी पर भी हमला कर दिया। इसमें पिता-पुत्र दोनों घायल हो गए।
विज्ञापन


दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिकंदरपुर ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक ने जिला अस्पताल भेज दिया। आरोपी को पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। घटना की जानकारी मिलते ही अपर पुलिस अधीक्षक दुर्गा प्रसाद तिवारी, क्षेत्राधिकारी सिकंदरपुर भूषण वर्मा, चौकी प्रभारी मुरारी मिश्रा ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिकंदरपुर पहुंच घायलों से जानकारी ली। प्रभारी निरीक्षक कमलेश कुमार पटेल ने बताया कि तहरीर मिलने के बाद एफआईआर दर्ज की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed