{"_id":"60d6034f8ebc3e6efa6d4596","slug":"ballia-news-ballia-news-vns59688910","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब गांवों में कचरे से बनेगी जैविक खाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब गांवों में कचरे से बनेगी जैविक खाद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलिया। बीमारी की वजह बनने के साथ ही गांव की सूरत बिगाड़ रहे कचरे से अब जैविक खाद तैयार कर खेतों को उपजाऊ बनाया जाएगा। शासन ने अब शहर के साथ ही गांवों में भी कचरे के निस्तारण पर जोर देना शुरू कर दिया है। इसी के तहत हर राजस्व ग्राम में दो-दो कम्पोस्ट पिट बनाई जाएंगी, जो कचरे को जैविक खाद बनाने के काम आएंगी। जिले में 1829 राजस्व ग्रामों में कम्पोस्ट पिट बनाने की कार्ययोजना है।
1079 राजस्व ग्रामों में पिट बनाने का काम शुरू भी हो गया है, जबकि 750 राजस्व ग्रामों में यह तैयार की जा चुकी है। यह कवायद स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) फेज-2 के तहत की जा रही है। इस संबंध में अपर मुख्य सचिव पंचायत राज की तरफ से दिशा निर्देश जारी किए गए हैं। योजना के तहत शोखता, खाद, प्लास्टिक गड्ढा और वर्मिंग कंपोस्ट बनाया जाएगा। पिट बनाने के लिए ग्राम पंचायत की भूमि इस्तेमाल की जाएगी। इसे बनवाने व देखरेख की जिम्मेदारी ग्राम पंचायत की होगी।
एक कच्चा, एक पक्का गड्डा तैयार किया जाएगा
ठोस अपशिष्ट से जैविक खाद बनाने के लिए दो गड्ढे तैयार किए जाएंगे। एक कच्चा व एक पक्का गड्ढा। कच्चे गड्ढे में पहले गीला जैविक कचरा डाला जाएगा, फिर गीले गोबर की एक परत और उसके ऊपर दुर्गंध और मक्खी, मच्छर से बचाव के लिए मिट्टी की एक पतली परत डाली जाएगी। यह क्रम गड्ढे के भरने तक जारी रहेगा। यहां डंप कचरे का इस्तेमाल तीन माह बाद जैविक खाद के रूप में किया जा सकेगा। पक्के गड्ढे में आयत के आकार में चारों तरफ ईंट लगाई जाएगी, लेकिन निचली सतह पर ईंट नहीं बिछाई जाएगी। जैविक खाद बनाने की प्रक्रिया कच्चे खाद गड्ढे जैसी ही होगी। निर्देश दिए गए हैं कि कंपोस्ट पिट ऐसी जगह बनाया जाए, जहां जलभराव न हो और आबादी से दूर हो। कचरे को कम्पोस्ट पिट में डालने से पहले उसकी छंटाई भी होगी। इसमें रिसाइकिल होने वाले प्लास्टिक कचरे को बेचकर ग्राम पंचायतें आय भी कर सकेंगी।
विज्ञापन
शासन के निर्देशानुसार ठोस अपशिष्ट से जैविक खाद बनाने के लिए राजस्व गांवों में आवश्यक कंपोस्ट पिट बनाने का निर्देश सचिव व प्रधानों को दिया गया है। अब तक 750 राजस्व ग्रामों में यह कवायद पूरी की जा चुकीं है। शेष गांवों में इसे बनाने की कवायद चल रही है।
- गुलाब सिंह, एडीपीआरओ, बलिया।
अब तक जिले के गांवों में बने पिट
शोखता गड्ढा-246
वर्मिंग कंपोस्ट-37
खाद गड्ढा-210
प्लास्टिक एकत्रीकरण गड्ढा -1300