{"_id":"5de7f6408ebc3e54893c5f13","slug":"ballia-news-ballia-news-vns4980098153","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीआरडी जवानों के बदन पर सजेगी खाकी वर्दी, नीली टोपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीआरडी जवानों के बदन पर सजेगी खाकी वर्दी, नीली टोपी
विज्ञापन
बलिया। यातायात व्यवस्था को संभालने के लिए व्यस्ततम चौराहे आदि पर पीआरडी जवानों की भी ड्यूटी लगाई जाती है। अब तक पीआरडी जवान पहले के ड्रेस में ही ड्यूटी करते थे, जो पुलिस की ड्रेस से मिलता- जुलता है, लेकिन अब यातायात ड्यूटी करने वाले पीआरडी जवानों के ड्रेस कोड को बदलने का फैसला किया गया है। जिसमें इन्हें अब बदन पर खाकी वर्दी और नीले रंग की टोपी पहनने का निर्देश दिया गया है। इसके अलावा उन्हें ट्रैफिक ड्यूटी में तैनाती से पहले प्रशिक्षित भी किया जाएगा।
पीआरडी जवानों को ड्यूटी के लिए परेशान होना पड़ता है। विभागीय अधिकारी के अनुसार एक पीआरडी जवान को विभाग की ओर से एक साल में अधिकतम तीन माह की ही ड्यूटी मिलती है। इसमें 25 पीआरडी जवानों की ड्यूटी यातायात व्यवस्था संभालने में लगाई जाती है। बताया जाता है कि पीआरडी जवानों की वर्दी थाना पुलिस की वर्दी के ही रंग का है। शासन का मानना है कि बिना प्रशिक्षण के लिए पीआरडी जवान यातायात व्यवस्था को पूरी तरह नहीं संभाल पाते हैं। इसके अलावा किसी तरह के विवाद की स्थिति पर एक रंग की वर्दी होने के कारण पुलिस व पीआरडी जवान में अंतर करना मुश्किल हो जाता था। इसको लेकर सरकार ने कवायद की है।
बताया जाता है कि अब पीआरडी जवानों को यातायात व्यवस्था को लेकर यातायात पुलिस अधिकारियों की ओर से पूरी तरह प्रशिक्षित किया जाएगा। इसके बाद प्रशिक्षित पीआरडी जवानों को ही यातायात ड्यूटी दी जाएगी। अधिकारियों के अनुसार पीआरडी जवानों की टोपी नीले रंग की होगी और यातायात पुलिस की तरह कंधे पर डोरी के साथ सीटी उपलब्ध कराई जाएगी। प्रशिक्षण कराने को लेकर युवा कल्याण विभाग की ओर से पीआरडी जवानों को चिह्नित करने का काम शुरु हो गया है। कुल 70 पीआरडी जवानों को यातायात व्यवस्था प्रशिक्षण के लिए भेजा जाएगा।
विज्ञापन
ड्यूटी को लेकर नहीं होगी मारामारी
पहले यातायात व्यवस्था में किसी भी पीआरडी जवान की ड्यूटी लगा दी जाती थी। इसके बाद हर तीन महीने पर इनकी ड्यूटी बदल दी जाती थी। लेकिन अब बिना प्रशिक्षण वाले पीआरडी जवानों को यातायात व्यवस्था में ड्यूटी नहीं मिलेगी। इस व्यवस्था के लागू होने से युवा कल्याण विभाग के अधिकारियों को भी राहत मिलेगी। वहीं, प्रशिक्षण के बाद यह जवान सही तरीके से यातायात व्यवस्था पर नजर रख सकेंगे। हालांकि ड्यूटी बदलने का नियम लागू रहेगा।
----------------
अब यातायात प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले पीआरडी जवानों की ही ड्यूटी यातायात व्यवस्था में लगाई जाएगी। प्रशिक्षण के लिए 70 पीआरडी जवानों को भेजा जाएगा। जवानों की सूची तैयार की जा रही है। यातायात व्यवस्था में ड्यूटी करने वाले पीआरडी की टोपी का रंग अब नीला होगा।
रमेश चंद्र यादव, जिला युवा कल्याण अधिकारी, बलिया
---------------------